Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IAS महिला अधिकारी का पति होटल में कर रहा था कुछ ऐसा, नगर में मच गया हंगामा; पुलिस ने मारा छापा तो...

    By Jagran NewsEdited By: Deepak Saxena
    Updated: Sat, 30 Mar 2024 06:48 PM (GMT+05:30)

    लुधियाना में उस वक्त इलाके में हंगामा मच गया जब एक महिला आईएएस अधिकारी का पति होटल में एक विदेशी महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला। पुलिस ने मामले ...और पढ़ें

    IAS महिला अधिकारी का पति होटल में रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ा गया (सांकेतिक)।
    IAS महिला अधिकारी का पति होटल में रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ा गया (सांकेतिक)।

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। सराभा नगर इलाके में उस समय हंगामा हो गया, जब पुलिस ने एक होटल में रेड की तो वहां महिला और व्यक्ति आपत्तिजनक हालत में मिले। उक्त व्यक्ति एक महिला आईएएस अधिकारी का पति है। पुलिस ने मामले में पर्चा दर्ज कर दिया है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं की गई।

    बताया जा रहा है कि वह जिस महिला को लेकर होटल में गया था वो विदेशी थी। लोगों का आरोप था कि यहां विदेशी लड़कियां बुलाकर जाली प्रूफ पर कमरे दिए जाते हैं। फिलहाल मामले की पड़ताल चल रही है।

    कमरे में आपत्तिजनक हालत में पाए गए IAS पति

    जानकारी के मुताबिक, सराभा नगर स्थित एक होटल में अक्सर लड़के-लड़कियों का आना-जाना लगा रहता था। इससे इलाके के लोग परेशान थे। शुक्रवार की रात लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम पर कर दी। इसके बाद थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने जब रेड की तो कमरे में एक शख्स विदेशी लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में मौजूद था। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पड़ताल की गई और उसके परिवार को फोन किया गया। इसके बाद पता चला कि वो एक महिला आईएएस अधिकारी का पति है।

    ये भी पढ़ें: Punjab Politics: पंजाब की राजनीति में पार्टी बदलने से कुछ ने बनाई पहचान, कुछ हो गए गुमनाम

    होटल में अवैध धंधे के लगे आरोप

    पुलिस ने महिला अधिकारी से बात की तो उन्होंने कहा कि पर्चा दर्ज कर दें। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर दी। उधर, इलाके के लोगों का आरोप था कि इस होटल में अवैध धंधा किया जाता है। यहां विदेशी लड़कियों को बुलाकर गलत काम करवाया जाता है। होटल में जो कमरे किराये पर दिए जाते हैं, वो भी फर्जी आईडी पर दिए जाते हैं। इसका पता रजिस्टर की जांच करने के बाद चला। फिलहाल इस मामले में किसी भी अधिकारी ने पुष्टि नहीं की।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: पंजाब में 2500 के करीब संवेदनशील बूथ चिन्हित, अमृतसर में सबसे ज्यादा; पुलिस की रहेगी पैनी नजर