विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Weather Update: शीतलहर का कहर जारी, पंजाब का यह जिला रहा सबसे ज्यादा ठंडा; जनता को आज से मिलेगी राहत

Updated: Thu, 08 Feb 2024 07:56 AM (IST)

Punjab Weather Update पंजाब के कई जिलों में बुधवार को शीतलहर का कहर जारी रहा जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण ठंड बढ़ गई। दिन में मौसम साफ रहा ...और पढ़ें

पंजाब का यह जिला रहा सबसे ज्यादा ठंडा; जनता को आज से मिलेगी राहत
पंजाब का यह जिला रहा सबसे ज्यादा ठंडा; जनता को आज से मिलेगी राहत

HighLights

  1. पंजाब के कई जिलों में बुधवार को शीतलहर का कहर जारी है
  2. बरनाला राज्य में सबसे ठंडा रहा
  3. लोगों को आज से राहत मिल सकती है

जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब के कई जिलों में बुधवार को शीतलहर चली, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण ठंड बढ़ गई। दिन में मौसम साफ रहा और कई जिलों में धूप भी निकली।

मोगा में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री

मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार बरनाला राज्य में सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री रहा। मोगा का न्यूनतम तापमान 3.5, बठिंडा, पठानकोट, जालंधर, फिरोजपुर, अमृतसर व फरीदकोट का चार तथा लुधियाना, पटियाला व गुरदासपुर का पांच डिग्री दर्ज किया गया।

फरीदकोट में 20.5 डिग्ही सेल्सियस रहा

दिन का तापमान सबसे अधिक फरीदकोट में 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वीरवार से शीतलहर का प्रभाव खत्म होने की संभावना है। इसके बाद मौसम साफ रहेगा। 13 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ दोबारा सक्रिय होने से कई जिलों में वर्षा हो सकती है। वहीं हिमाचल प्रदेश में हिमपात से अवरुद्ध 27 सड़कें खोल दी गई हैं।

सुबह कैसा रहा मौसम

गुरुवार सुबह पंजाब के अमृतसर में 5 डिग्री तापमान रहा तो पठियाला में 8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। लुधियाना में 9.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं चंडीगढ़ में 8.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। ऐसा अनुमान है आने वाले दिनों में मौसम सामान्य बना रहेगा और दिन के समय धूप खिली रहेगी। हालांकि, शाम में शीत हवाओं का सितम जारी रहेगा। वहीं पंजाब के कई जिलों में कल धुंध और कोहरे की समस्या देखी जा सकती है।

यह भी पढ़ें- Punjab: केजरीवाल की महारैली को देख Congress भी करेगी शक्ति प्रदर्शन, खरगे व AAP पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष फुकेंगे चुनावी बिगुल

यह भी पढ़ें- Chandigarh News: वैवाहिक विवाद में फौजी की नंगा कर थाने में की पिटाई, हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब