Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab Weather Today: धुंध और हाड़ कंपा देने वाली ठंड की चपेट में पंजाब, माइनस दो डिग्री तक पहुंचा पारा; बर्फीली हवाओं ने छुड़ाई कंपकंपी

    Updated: Wed, 17 Jan 2024 08:10 AM (IST)

    Punjab Weather पंजाब में कोहरा व कड़ाके की ठंड चरम पर है। अधिकांश जिलों में मंगलवार सुबह घना कोहरा रहा व शीतलहर चली। वहीं दिल्ली में लगातार चौथे दिन न ...और पढ़ें

    Punjab Weather Today: धुंध और हाड़ कंपा देने वाली ठंड की चपेट में पंजाब,
    Punjab Weather Today: धुंध और हाड़ कंपा देने वाली ठंड की चपेट में पंजाब,

    HighLights

    1. नवांशहर में अब रात का तापमान गिरकर - 0.4 डिग्री पर आया
    2. बर्फीली हवाओं के कारण ठंड और बढ़ी, अभी राहत की उम्मीद कम

    जागरण टीम, लुधियाना।  पंजाब में कोहरा व कड़ाके की ठंड चरम पर है। अधिकांश जिलों में मंगलवार सुबह घना कोहरा रहा व शीतलहर चली। नवांशहर में दूसरे दिन मंगलवार को भी न्यूनतम तापमान माइनस (-0.4 डिग्री) में रहा। यहां सोमवार को न्यूनतम तापमान -0.2 डिग्री था। यहां अधिकतम तापमान 15 डिग्री रहा।

    मौसम विज्ञानियों के अनुसार यह पहली बार है कि नवांशहर में न्यूनतम तापमान जीरो से माइनस के बीच चल रहा है। वहीं दिल्ली में लगातार चौथे दिन न्यूनतम तापमान चार डिग्री से नीचे रहा। मंगलवार को पंजाब के ज्यादातर जिलों में धूप निकलने से दिन का तापमान बढ़ा।

    घने कोहरे के कारण जम रही ओस

    जागरण के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. एके सिंह ने कहा कि पंजाब के बारह जिलों में अति शीत दिन चल रहे हैं। बढ़ती सर्दी और गिरता तापमान के पीछे बर्फीली हवा एक कारण है। वहीं, घने कोहरे से उड़ानें भी प्रभावित हैं। चंडीगढ़ में घने कोहरे के कारण 12 उड़ानें रद रहीं व 23 लेट हुईं।

    फसलों को लेकर क्या कहते हैं कृषि विशेषज्ञ

    कृषि अधिकारी डॉ. जसविंदर सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में लगातार कोहरा पड़ने के साथ धूप नहीं निकलती तो यह फसलों के लिए हानिकारक साबित होगी। कोहरा अधिक पड़ने पर गेहूं की फसल पीली पड़ सकती है। जिले में 1.73 लाख हेक्टेयर रकबे में गेहूं की फसल की बिजाई हुई है। वहीं आलुओं की फसल भी प्रभावित हो सकती है। फिलहाल कोहरे से सब्जियों की फसल को कोई नुकसान नही है।

    खबरें और भी

    कोहरे से भी बढ़ रही परेशानी 

    पंजाब के जालंधर सहित कई जिलों में लगातार चार दिन से शीत लहर चल रही है। जालंधर में मंगलवार सुबह भी धुंध व कोहरे के कारण विजिविलिटी 50 मीटर से भी कम रही। हालांकि सुबह 10 बजे तक विजिविलिटी 70 मीटर से अधिक हो गई थी। इसके बाद साढ़े 11 बजे के निकली धूप ने लोगों को कुछ राहत जरूर दी लेकिन ठंडी हवाओं से ठिठुरने को मजबूर कर दिया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

    आज घने कोहरे का रेड अलर्ट

    बुधवार को भी पंजाब के कई जिलों मैं घना कोहरा पड़ने व शीतलहर को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। कोहरा जम रहा है। वर्षा के बाद ही राहत मिलेगी। पंजाब में कुछ दिनों तक हाल यह रहने वाले हैं।  वहीं, मौसम विभाग ने वीरवार के लिए आरेंज और बाकी दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछेक स्थानों में कोहरा पड़ने के साथ-साथ शीत लहर चलने की चेतावनी दी है।

    यह भी पढ़ें- Punjab: होशियारपुर में बस और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर, हादसे में तीन पुलिसकर्मियों की मौत; कई घायल

    यह भी पढ़ें- होशियारपुर में शख्स से लिया पुरानी रंजिश का बदला, विदेश से लौटे साहिल को उतारा मौत के घाट; सात में से पांच लोग गिरफ्तार