Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'कैश' की टेंशन खत्म: ट्रेन में अब UPI के जरिए भर सकेंगे बिना टिकट यात्रा का जुर्माना, TTE को मिलेंगी स्मार्ट मशीनें

    Updated: Sun, 08 Mar 2026 04:00 AM (IST)

    रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों में डिजिटल भुगतान की सुविधा शुरू की है। अब बिना टिकट यात्रा या अतिरिक्त सामान के जुर्माने का भुगतान यूपीआई ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने एक नई पहल शुरू की है। अब बिना टिकट यात्रा करने पर लगने वाला जुर्माना हो, अधिक सामान का शुल्क समेत अन्य किसी तरह का भुगतान। अब नकदी न होने की सूरत में सफर के दौरान ट्रेन में ही डिजिटल माध्यम से भुगतान किया जा सकेगा।

    इसके लिए फिरोजपुर रेल मंडल ने सभी टीटीई (ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर) को हैंड हेल्ड मशीनें उपलब्ध करवा दी हैं, जो सीधे यूपीआई प्रणाली से जुड़ी हुई हैं।

    अब यदि किसी यात्री के पास नकद राशि उपलब्ध नहीं है या छुट्टे पैसे नहीं है तो वह टीटीई की मशीन के माध्यम से आसानी से यूपीआई से भुगतान कर सकेगा। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी क्योंकि कई बार बिना टिकट पकड़े जाने या अतिरिक्त सामान होने की स्थिति में मौके पर ही भुगतान करना पड़ता हैं। लेकिन नकद पैसे न होने के कारण विवाद की स्थिति बन जाती थी।

    फिलहाल फिरोजपुर मंडल के अंतर्गत चलने वाली सभी ट्रेनों में यह सुविधा लागू कर दी गई है। इसके तहत करीब 375 टीटी स्टाफ को हैंडहेल्ड मशीनें सौंपी गई हैं। ये मशीनें डिजिटल भुगतान को तुरंत स्वीकार करती हैं। भुगतान के बाद यात्री को रसीद भी उपलब्ध करवाई जाती है।

    रेलवे का मानना है कि इस नई व्यवस्था से यात्रियों और टीटी स्टाफ दोनों को लाभ मिलेगा। पहले कई बार टीटी स्टाफ को भी छुट्टे पैसे की कमी का सामना करना पड़ता था। जिससे यात्रियों और स्टाफ के बीच अनावश्यक बहस हो जाती थी। अब डिजिटल भुगतान से ऐसी समस्याएं काफी हद तक खत्म हो जाएगी।

    खबरें और भी

    इस सुविधा के लागू होने के बाद यात्रियों को नकद पैसे साथ रखने की अनिवार्यता भी कम हो जाएगी। वर्तमान डिजिटल युग में रेलवे का यह कदम यात्रियों के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।

    फिरोजपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि यह मशीनें सुरक्षित और पारदर्शी भुगतान प्रणाली के तहत काम करती हैं। जिससे लेन-देन का पूरा रिकॉर्ड भी उपलब्ध रहेगा। इससे रेलवे की राजस्व वसूली भी अधिक पारदर्शी और सुगम हो सकेगी।