विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अरजन वैली पर आधारित Animal मूवी का गाना 'खाड़े विच', जानिए कौन हैं वो जिनकी बहादुरी के किस्से दुनिया में हैं चर्चित

By Jagran NewsEdited By: Shoyeb Ahmed
Published: Sat, 02 Dec 2023 05:37 PM (IST)

दुनिया भर में मशहूर हो रही फिल्म एनिमल का गाना हर जुबां पर है लेकिन ज्यादातर लोगों को इस गीत ...और पढ़ें

अरजन वैली पर आधारित एनीमल फिल्म का गाना खाड़े विच (फाइल फोटो)
अरजन वैली पर आधारित एनीमल फिल्म का गाना खाड़े विच (फाइल फोटो)

HighLights

  1. एनिमल फिल्म के अरजन वैली चरित्र का संबंध लुधियाना से
  2. ‘खाड़े विच डांग खड़की, ओथे हो गई लड़ाई भारी...गीत की विश्व भर में धमक

भूपेंदर सिंह भाटिया, लुधियाना। दुनिया भर में मशहूर हो रही फिल्म एनिमल (Animal Movie) में एक गीत ऐसा है, जो सुपहिट होने के साथ हर जुबां पर है। हालांकि ज्यादातर लोगों को इस गीत के प्रमुख चरित्र अरजन वैली की जानकारी नहीं है।

गीत का चरित्र सिख पंथ के महान योद्धा हरि सिंह नलवा के पुत्र अरजन वैली पर आधारित हैं, जिनका जन्म लुधियाना के पास गांव काउंके में हुआ था। हरि सिंह नलवा महाराजा रंजीत सिंह की खालसा फौज के महान नायक थे और उनकी बहादुरी के चर्चे इतिहास में हैं।

जानें अर्जुन सिंह के किस्से

वह इतने बहादुर सिंह थे कि उन पर हमला करने वाले एक शेर से लड़ते हुए उसे खंजर से मार दिया था। उनके दो बेटे थे अरजन सिंह और जवाहर सिंह, जिन्होंने ब्रिटिश राज के विरुद्ध युद्ध लड़ा था। अर्जुन सिंह (पंजाबी में अरजन सिंह) पिता के सामान बहादुर थे और उनके चरित्र पर फिल्म में गीत फिल्माया गया है।

बताया जाता है कि अरजन का जन्म जगरांव के पास गांव काउंके में हुआ था। उस समय उसकी बहादुरी को पंजाबी के ढाडी जत्थे वारों के रूप में गाते रहे हैं।

ये है गीत

पंजाबी गायक भूपिंदर बब्बल ने फिल्म के नायक रणधीर कपूर के लिए यह गीत गाया है। गीत की कुछ पंक्तियां जो सुपरहिट हो गई हैं, उनमें ‘खाड़े विच डांग खड़की, ओथे हो गई लड़ाई भारी.. हो अर्जन वैली ने पैर जोड़ के गंडासी मारी.., टकुए-गंडासी-छव्वियां कहंदे खड़क पइयां किरपाणा ...ओ लिरो लीर हो जाएगी..कहंदे बचनो दी फुलकारी...’ शामिल हैं। वैली का मतलब है जो युद्ध से डरता नहीं है और किसी का हक दिलाने के लिए वह किसी भी हद तक जा सकता है।

ये भी पढे़ं- दिन में घरों को बनाया टारगेट, रात के अंधेरे में किया समान साफ...एक करोड़ की ज्वैलरी की चोरी; दंपती समेत तीन गिरफ्तार

गीत टॉप फाइव सॉन्ग की लिस्ट में शामिल

इस तरह के गीत मुगलों से लड़ते वक्त श्री गुरु गोबिंद सिंह के लिए ढाडी जत्थे ने तैयार किया था, ताकि अपने सैनिकों में उत्साह भर सके। पहले इस पर पंजाब के मशहूर लोक गायक कुलदीप मानक ने ढाडी वारों के रूप में गाया था।

अब इस फिल्म के लिए भूपिंदर बब्बल ने संगीत के साथ अलग स्टाइल में गाया है। भूपिंदर लंबे समय से पंजाबी गीत गाता रहा है, लेकिन उसे उतनी ख्याति नहीं मिल पाई थी। अब यह गीत दुनिया के टॉप फाइव सॉन्ग की लिस्ट में शामिल हो गया है और गायक भूपिंदर भी रातो रात स्टार बन गया है।

2000-2500 में बिक रही फिल्म की टिकट

दो दिन पहले मुंबई में फिल्म के प्रीमियम शो से निकले इस गीतकार को एयरपोर्ट में निजी सुरक्षा गार्ड में घिरा पाया गया। देश के महानगरों में इस फिल्म की टिकट 2000-2500 तक बिक रही हैं। हालांकि लुधियाना में भी इस फिल्म को लेकर लोग उत्साहित हैं, लेकिन यहां इसकी टिकटें आम दिनों की तरह सामान्य दर पर हैं।

ये भी पढे़ं- चंडीगढ़ की तीन महिला क्रिकेटर WPL की ऑक्शन लिस्ट में शामिल, दो महीने पहले हुए थे ट्रायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।