Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Patiala: दिन में घरों को बनाया टारगेट, रात के अंधेरे में किया समान साफ...एक करोड़ की ज्वैलरी की चोरी; दंपती समेत तीन गिरफ्तार

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Sat, 02 Dec 2023 11:41 AM (IST)

    पटियाला पुलिस ने एक करोड़ के चोरी के जेवरात के साथ दंपती समेत तीन को गिरफ्तार किया है। आरोपित दिन भर विभिन्न इलाकों में फेरी के बहाने रेकी करते थे। इस ...और पढ़ें

    एक करोड़ के चोरी के गहनों के साथ दंपती समेत तीन गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो)
    एक करोड़ के चोरी के गहनों के साथ दंपती समेत तीन गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो)

    HighLights

    1. पटियाला पुलिस ने एक दंपती समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
    2. आरोपित दिन भर विभिन्न इलाकों में फेरी के बहाने रेकी करते थे।
    3. आरोपितों के खिलाफ पहले भी चोरी और एक्साइज एक्ट के अंतर्गत विभिन्न थानों में केस दर्ज हैं।

    जागरण संवाददाता, पटियाला। दिन में कबाड़ी के बहाने रेकी और रात को घरों के ताले तोड़ कर दो किलो 590 ग्राम सोना और 500 ग्राम चांदी के गहने चोरी करने के मामले में पटियाला पुलिस ने एक दंपती समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान आदित्य, राजा और उसकी पत्नी अंजली निवासी भीम नगर ढेहा कालोनी के तौर पर हुई है।

    दिन भर फेरी के बहाने करते थे रेकी

    आरोपित आदित्य कबाड़ और राजा मनियारी के सामान की फेरी लगाने का काम करते थे। आरोपित दिन भर विभिन्न इलाकों में फेरी के बहाने रेकी करते थे। इस दौरान वे इस तरह के घरों की पहचान करते थे जिनमें ताला लगा होता था। इसके बाद वे रात के समय अपनी महिला साथी अंजली के साथ चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। तीनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार करके करीब एक करोड़ रुपये मूल्य के 143 तोले सोना और 103 तोला चांदी बरामद किया है।

    यह भी पढ़ें: Patiala Crime News: पटियाला में 24 साल के युवक का कत्‍ल कर घर के बाहर फेंका शव, मां ने दास्‍तों पर लगाया आरोप

    चोरी के मामलों में कई थानों में केस दर्ज

    बता दें कि आरोपितों के खिलाफ पहले भी चोरी और एक्साइज एक्ट के अंतर्गत विभिन्न थानों में केस दर्ज हैं। एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि अब तक की जांच से पता चला है कि भूपिंदर सिंह जिसका सुनार का कारोबार है, वह 15 नवंबर को अपने घर में बाहर से ताला लगाकर परिवार के साथ माथा टेकने गया था।

    यह भी पढ़ें: Punjab: माता बनी कुमाता...जन्‍म दे झाड़ियों में फेंका, कांटों पर 24 घंटे चीखता रहा नवजात; नहीं पसीजा मां का दिल

    इसी दौरान आरोपित आदित्य और राजा इस इलाके में घूम रहे थे। उन्होंने घर पर ताला देखा तो ताला तोड़कर अंदर घुस गए और अंदर पड़ी अलमारी का ताला तोड़कर सोने और चांदी के गहने चुरा लिए थे। आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

    खबरें और भी