Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Patiala Crime News: पटियाला में 24 साल के युवक का कत्‍ल कर घर के बाहर फेंका शव, मां ने दास्‍तों पर लगाया आरोप

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Sat, 25 Nov 2023 12:58 PM (IST)

    Patiala Crime News पंजाब के पटियाला में 24 साल के युवक का कत्‍ल कर शव बाहर फेंक दिया गया। 23 नवंबर की रात 9 बजे के बाद युवक जख्मी हालत में मिला था जिस ...और पढ़ें

    पटियाला में 24 साल के युवक का कत्‍ल कर घर के बाहर फेंका शव (सांकेतिक फोटो)
    पटियाला में 24 साल के युवक का कत्‍ल कर घर के बाहर फेंका शव (सांकेतिक फोटो)

    प्रेम वर्मा, पटियाला। थाना भादसों इलाके में नशेड़ी दोस्तों ने अपने ही दोस्त को कत्ल कर उसका शव घर के बाहर फेंक दिया। 23 नवंबर की रात 9 बजे के बाद युवक जख्मी हालत में मिला था, जिसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया। अस्पताल में उसकी मौत होने के बाद पुलिस ने मृतक की मां के बयानों पर दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मरने वाले युवक की पहचान मंगू सिंह उम्र 24 साल निवासी गांव चासवाल के रूप में हुई है।

    परिवार को सौंपा शव

    भादसों थाना पुलिस ने बीती रात यह मामला जसवीर कौर निवासी गांव चासवाल के बयानों पर मंगू के दोस्त नवदीप सिंह व लखविंदर सिंह निवासी गांव चासवाल पर दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इन दोनों ही युवकों को राउंडअप कर लिया है। थाना भादसों के इंचार्ज इंस्पेक्टर इंदरपाल चौहान ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिवार को सौंपने के बाद आरोपितों से पूछताछ की कार्यवाही शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें: Patiala Crime: छह महीने पहले मदद के बहाने महिला से किया था दुष्‍कर्म, अब ब्‍लैकमेल कर किया परेशान; केस दर्ज

    आरोपितों के साथ गया था मंगू सिंह

    जसवीर कौर ने बताया कि उनका बेटा मंगू सिंह कंबाइन मशीनरी पर काम करता था। वह कंबाइन पर काम के लिए बाहरी राज्य गया था। जहां से वह एक दिन पहले ही वापिस लौटा था। 23 नवंबर की शाम चार बजे को मंगू ने कहा वह नवदीप व लखविंदर सिंह के साथ किसी काम से जा रहा था। इसके बाद उससे फोन पर बात नहीं हो सकी। रात 9 बजे के करीब दोनों आरोपित बाइक पर मंगू सिंह के घर के बाहर आए और मंगू सिंह को इन लोगों ने बाइक पर बिठा रखा था।

    शव को बाइक से नीचे फेंक हो गए फरार

    इससे पहले कि घर के लोग बाहर निकल पाते, दोनों आरोपित मंगू को बाइक से नीचे फेंक फरार हो गए। परिवार ने देखा कि मंगू बेसुध था और उसके शरीर पर कई जगह पर मारपीट की वजह से चोटों के निशान बने हुए थे। मंगू सिंह को लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे, जहां पर उसने दम तोड़ दिया। आरोपितों ने पहले उनके बेटे को नशे का आदी बनाकर पैसे मांगने शुरू कर दिए थे, अब बेटे को इन नशेड़ी दोस्तों ने मार डाला।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Punjab: माता बनी कुमाता...जन्‍म दे झाड़ियों में फेंका, कांटों पर 24 घंटे चीखता रहा नवजात; नहीं पसीजा मां का दिल