Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लुधियाना में आज खुलेंगे आम आदमी क्लीनिक, रोजाना की तरह डाक्टर देंगे सेवाएं

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 07:08 AM (IST)

    लुधियाना के सभी आम आदमी क्लीनिक सोमवार को निर्धारित समय पर खुलेंगे और डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे। सिविल सर्जन डॉ. एचएस सूद ने पुष्टि की है कि डॉक्टर हड़ ...और पढ़ें

    लुधियाना में आज खुलेंगे आम आदमी क्लीनिक। फाइल फोटो

    लुधियाना में आज खुलेंगे आम आदमी क्लीनिक। फाइल फोटो

    HighLights

    1. लुधियाना के आम आदमी क्लीनिक सोमवार को सामान्य रूप से खुलेंगे।

    2. डॉक्टर हड़ताल पर नहीं, ओपीडी में देंगे नियमित सेवाएं।

    3. क्लीनिक सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होंगे।

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। जिले के सभी आम आदमी क्लीनिक सोमवार को अपने निर्धारित समय के अनुसार खुलेंगे और डॉक्टर भी रोजाना की तरह अपनी सेवाएं देंगे। सिविल सर्जन का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे डॉ. एचएस सूद ने बताया कि जिले में आम आदमी क्लीनिक के डॉक्टर हड़ताल पर नहीं जा रहे।

    वह रोजाना की तरह ओपीडी में अपनी सेवाएं देंगे। जिले के सभी आम आदमी क्लीनिक सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक सामान्य रूप से संचालित होंगे। डॉक्टरों की कुछ मांगे हैं। सोमवार को डॉक्टर अपनी मांगे रखेंगे।