विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लुधियाना में प्रॉपर्टी के लालच में नाती बना हैवान! नानी का गला घोंट उतारा मौत के घाट, CCTV फुटेज से खुला राज

Published: Sun, 06 Sep 2026 01:34 PM (IST)

लुधियाना के जगराओं में प्रॉपर्टी के लालच में नाती गुरकीरत सिंह ने अपनी नानी मनजीत कौर की गला दबाकर हत्या कर दी। शुरुआत में प्राकृतिक मौत बताई गई।

प्रॉपर्टी के लालच में नाती ने किया नानी का कत्ल।

प्रॉपर्टी के लालच में नाती ने किया नानी का कत्ल।


HighLights

  1. नाती ने प्रॉपर्टी के लालच में नानी का कत्ल किया

  2. शुरुआत में प्राकृतिक मौत बताई गई, बाद में हत्या का खुलासा

  3. सीसीटीवी फुटेज से सच्चाई सामने आई, आरोपी गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, दैनिक जागरण। पंजाब राज्य के लुधियाना जिले में स्थित जगराओं से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। अपनी नानी के साथ रह रहे नाती द्वारा प्रॉपर्टी के लालच में उसका गला दबाकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार को अचानक हुई मौत का हवाला देकर उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया और पुलिस द्वारा 174 की कार्रवाई कर दी गई थी।

बिना पोस्टमार्टम किए मृतक का आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया गया। लेकिन अब पड़ोस में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सामने आने पर कत्ल की बात खुल गई।

CCTV कैमरे से खुली हत्या की सच्चाई

थाना सदर के प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह देयोल ने बताया जहां से नजदीक गांव अमरगढ़ कलेर में शुक्रवार को मनजीत कौर (65 वर्ष) पत्नी गुरमेल सिंह की संदिग्ध हालत में मौत हुई थी। उस समय परिवार के बयान पर धारा 174 की कार्रवाई की गई थी और परिवार द्वारा उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

अब उनके पड़ोस में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में यह सामने आया कि मनजीत कौर की मृत्यु कुदरती नहीं बल्कि उसके साथ रह रहे उसी के नाती गुरकीरत सिंह द्वारा उसका गला दबाकर हत्या की गई है।

मामला सामने आने पर गुरकीरत सिंह के खिलाफ पलविंदर कौर जो की मृतका की मौसी है , के बयान पर कत्ल का मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

सामने आई हत्या के पीछे की वजह

इस हत्या के पीछे की वजह यह रही कि प्रॉपर्टी मनजीत कौर के नाम पर थी और गुरकीरत सारी प्रॉपर्टी उसके नाम लगवाने के लिए कह रहा था । जिसके लिए वह तैयार नहीं थी। प्रॉपर्टी के लालच में ही गुरकीरत सिंह ने अपनी नानी मनजीत कौर का कत्ल कर दिया।

यह भी पढ़ें- लुधियाना में कुत्ता घुमाने को लेकर हुआ विवाद, युवती के पिता-पुत्र पर की फायरिंग; दो घायल अस्पताल में भर्ती