विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लुधियाना में कुत्ता घुमाने को लेकर हुआ विवाद, युवती के पिता-पुत्र पर की फायरिंग; दो घायल अस्पताल में भर्ती

Published: Thu, 03 Sep 2026 01:37 PM (IST)

लुधियाना में कुत्ते को लेकर शुरू हुआ विवाद फायरिंग में बदल गया। युवती के पिता और भाई पर छह राउंड गोलियां चलाई गईं, दोनों घायल होकर अस्पताल पहुंचे।

घटना की जानकारी देते हुए अस्पताल में उपचाराधीन वंश।

घटना की जानकारी देते हुए अस्पताल में उपचाराधीन वंश।

HighLights

  1. कुत्ते को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदला।

  2. युवती के पिता और भाई को गोली लगी।

  3. दोनों घायल अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच जारी।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में कुत्ते को लेकर शुरू हुआ विवाद बुधवार रात खूनी संघर्ष में बदल गया। सिविल सिटी इलाके में एक युवती के साथ कथित बदसलूकी के बाद उसके पिता और भाई मौके पर पहुंचे। इसी दौरान आरोपित पक्ष के एक युवक ने बंदूक से फायरिंग कर दी। गोली लगने से पिता-पुत्र दोनों घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार युवती सिविल सिटी इलाके में सामान लेने गई थी। वहां एक युवक कुत्ता घुमा रहा था। युवती ने उससे केवल इतना पूछा कि कुत्ता काटता तो नहीं है। आरोप है कि इसी बात पर युवक भड़क गया और युवती के साथ कथित तौर पर बदसलूकी करने लगा। युवती ने घबराकर अपने पिता और भाई को फोन कर मौके पर बुला लिया।

यह भी पढ़ें- DA बकाये पर पंजाब सरकार का पलटवार, वित्त मंत्री बोले-कई राज्यों से ज्यादा वेतन; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

युवक घर से उठाया लाया बंदूक

पिता और भाई के पहुंचने के बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। इसी दौरान आरोपित पक्ष का एक युवक दौड़कर अपने घर गया और बंदूक लेकर वापस आया। आरोप है कि उसने आते ही फायरिंग शुरू कर दी।

पीड़ित पक्ष के अनुसार मौके पर कुल छह राउंड फायर किए गए। इनमें दो हवाई फायर थे, जबकि चार गोलियां पिता-पुत्र को निशाना बनाकर चलाई गईं। गोली लगने से दोनों घायल हो गए। पिता के पैर में गोली लगी, जबकि बेटे के पैर में लगी गोली आर-पार हो गई। हमले के दौरान बेटे की बाजू में भी गंभीर चोट आई, जिस पर नौ टांके लगाए गए हैं। परिजनों के अनुसार पिता की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- जालंधर में स्वाइन फ्लू के 7 मरीज मिले, सभी बुजुर्ग; डॉक्टर बोले- लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें

बहन से बदसलूकी के बाद बढ़ा विवाद

घायल वंश ने बताया कि बुधवार को उनके पिता का जन्मदिन था। उनकी बहन सिविल सिटी इलाके में सामान लेने गई थी। वहां कुत्ता घुमा रहे युवक से उसने पूछा था कि कुत्ता काटता तो नहीं है। इसी बात पर युवक ने बहन के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। इसके बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और विवाद बढ़ गया।

वंश का आरोप है कि इसी दौरान आरोपित युवक बंदूक लेकर आया और फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह और उसके पिता घायल हुए।

पुलिस बोली-जांच के बाद स्थिति होगी स्पष्ट

घटना को लेकर थाना हैबोवाल के प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि मामला पुलिस के ध्यान में है और जांच की जा रही है। हालांकि, उन्होंने कहा कि अभी तक पुलिस के पास फायरिंग की सूचना नहीं पहुंची थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें- 'पंजाब नहीं, दिल्ली का है पता', SIR में राघव चड्ढा के दावे पर बोली AAP; बैकडेट प्रक्रिया से नाम जुड़वाने का लगाया आरोप