Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लुधियाना में नशे के लिए पैसे न देने पर तंग करते थे दो भाई, युवक ने फंदा लगा दी जान

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 11:33 PM (GMT+05:30)

    लुधियाना में दो भाइयों द्वारा नशे के लिए पैसे मांगने और लगातार प्रताड़ित करने से तंग आकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। ...और पढ़ें

    नशे के लिए पैसे न देने पर तंग करते थे दो भाई। सांकेतिक फोटो

    नशे के लिए पैसे न देने पर तंग करते थे दो भाई। सांकेतिक फोटो

    HighLights

    1. नशे के लिए पैसे मांगने पर युवक ने आत्महत्या की।

    2. दो भाइयों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगा।

    3. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। थाना डेहलों की पुलिस ने एक युवक को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में दो भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक की पहचान गांव घुगराणा निवासी 28 वर्षीय हरमनदीप सिंह के रूप में हुई है। आरोप है कि दोनों युवक नशे के लिए हरमनदीप से लगातार पैसे मांगते थे और न देने पर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। इसी से तंग आकर युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

    पुलिस को दी शिकायत में गांव घुगराणा निवासी हाकम सिंह ने बताया कि उनका बेटा हरमनदीप सिंह गांव के ही आशु सिंह और साजन सिंह के संपर्क में था। ये दोनों भाई हैं और वे नशा करने के लिए बार-बार उससे पैसे मांगते थे।

    पैसे नहीं देने पर उसे परेशान किया जाता था, जिससे वह लंबे समय से तनाव में रहने लगा था। शिकायत के अनुसार 24 जुलाई को हरमनदीप घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटा। स्वजन ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान लुधियाना-मालेरकोटला रोड के निकट गांव लहरा के पास स्थित एक मोटर वाले कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला।

    मृतक के स्वजन का आरोप है कि आशु सिंह और साजन सिंह की प्रताड़ना से तंग आकर हरमनदीप ने कमरे की दीवार में लगे लोहे के पाइप से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना डेहलों पुलिस ने हाकम सिंह की शिकायत पर आरोपित आशु सिंह और साजन सिंह निवासी गांव घुगराणा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

    खबरें और भी