Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ludhiana News: लुधियाना में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, दो बच्चों समेत छह लोग झुलसे; इस चूक के चलते हुआ हादसा

    Updated: Wed, 14 Feb 2024 10:07 AM (IST)

    Ludhiana News लुधियाना के कंगनवाल इलाके में मंगलवार देर रात करीब 10 बजे एक वेहड़े में अवैध रूप से रिफलिंग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस हादसे मे ...और पढ़ें

    Ludhiana News: लुधियाना में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, दो बच्चों समेत छह लोग झुलसे (संकेतात्मक चित्र)
    Ludhiana News: लुधियाना में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, दो बच्चों समेत छह लोग झुलसे (संकेतात्मक चित्र)

    HighLights

    1. लुधियाना के कंगलवाल में सिलेंडर ब्लास्ट
    2. हादसे में दो बच्चों समेत छह घायल
    3. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। कंगनवाल इलाके में मंगलवार देर रात करीब 10 बजे एक वेहड़े में अवैध रूप से रिफिलिंग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इससे वहां मौजूद आधा दर्जन के करीब लोग झुलस गए, जिसमें दो बच्चे भी शामिल हैं। धमाके की आवाज सुनकर भगदड़ मच गई।

    ये लोग हुए घायल

    लोगों ने आग बुझाकर झुलसे लोगों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका देर रात तक इलाज चलता रहा। झुलसे लोगों की पहचान 10 वर्षीय साहिल, 12 वर्षीय साक्षी और 18 वर्षीय पवन गिरि के रूप में हुई। बाकी घायल लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। चौकी कंगनवाल की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ममता देवी ने बताया कि उनके घर के पास एक धार्मिक समागम चल रहा था।

    रिफिलिंग के दौरान हुआ हादसा

    वो और बाकी के परिवार के लोग वहां गए हुए थे। इस दौरान उनका बेटा साहिल और इलाके में रहने वाली साक्षी खेल रहे थे। बच्चे खेलते हुए पड़ोस के वेहड़े में चले गए। उनका आरोप है कि यहां कुछ लोग अवैध रूप से सिलेंडरों की रिफलिंग करते हैं। इसी दौरान सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया।

    यह भी पढ़ें- Farmer Protest: 'हम टकराव के लिए नहीं... अपने हक मांगने आए हैं', दिल्ली कूच के लिए रवाना हुए किसानों ने की MSP की मांग

    खबरें और भी