Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लुधियाना में स्कूल प्रबंधक को मिली धमकी, डोनी बल गैंगस्टर बताकर मांगी रंगदारी

    Updated: Sun, 15 Feb 2026 06:49 PM (IST)

    लुधियाना के अमृत इंडो कनेडियन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक नवजोत सिंह को एक विदेशी नंबर से जान से मारने की धमकी मिली है। खुद को 'डोनी बल गैंग्सटर' ...और पढ़ें

    लुधियाना में स्कूल प्रबंधक को मिली धमकी। फाइल फोटो

    लुधियाना में स्कूल प्रबंधक को मिली धमकी। फाइल फोटो

    HighLights

    1. स्कूल प्रबंधक नवजोत सिंह को मिली जान से मारने की धमकी।

    2. विदेशी नंबर से 'डोनी बल गैंग्सटर' ने मांगी रंगदारी।

    3. पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू की, लोगों को सतर्क किया।

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। गांव लादियां में स्थित अमृत इंडो कनेडियन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक नवजोत सिंह को गैंग्सटरों ने जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने 14 फरवरी को थाना हैबोवाल में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

    नवजोत सिंह ने बताया कि 14 जनवरी 2026 को उसके पिता हरिमंदर सिंह के मोबाइल नंबर पर 1 (317) 365-8671 से एक काल आई। फोन करने वाले ने खुद को 'डोनी बल गैंग्सटर' बताते हुए धमकी दी। पहली काल काटने के बाद आरोपित ने दोबारा काल और मैसेज कर परिवार को गंभीर नुकसान पहुंचाने की बात कही।

    आरोपित ने कहा कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो पीड़ित या उसके परिवार के किसी सदस्य को नुकसान पहुंचाया जाएगा। इसके बाद कई बार काल कर डरा-धमकाकर रंगदारी मांगने की कोशिश की गई।
    शिकायत मिलने के बाद थाना हैबोवाल पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    पुलिस का कहना है कि काल और मैसेज के तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि विदेश या अनजान नंबरों से आने वाली धमकी भरी काल्स से घबराएं नहीं और तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।



    खबरें और भी