विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ludhiana: दीपावली के बाद छाया कोहरा, लुधियाना-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो दर्जन से अधिक वाहन टकराए; कई घायल

By AgencyEdited By: Nidhi Vinodiya
Updated: Mon, 13 Nov 2023 04:28 PM (IST)

घने कोहरे के कारण सोमवार को लुधियाना-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। नेशनल हाईवे पर दो दर्जन से अधिक वाहन एक दुसरे से टकरा गए जिससे कई ल ...और पढ़ें

लुधियाना-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो दर्जन से अधिक वाहन टकराए; कई घायल, File Photo
लुधियाना-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो दर्जन से अधिक वाहन टकराए; कई घायल, File Photo

HighLights

  1. घने कोहरे के कारण सोमवार को लुधियाना-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया।
  2. दो दर्जन से अधिक वाहन एक दुसरे से टकरा गए, कई लोग घायल हुए।
  3. दुर्घटना में शामिल वाहनों में राज्य परिवहन की दो बसें और एक ट्रक शामिल था।

पीटीआई, लुधियाना। Luhiana-Delhi National Highway Accident: दीपावली के बाद घने कोहरे के कारण सोमवार को लुधियाना-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। नेशनल हाईवे पर दो दर्जन से अधिक वाहन एक दुसरे से टकरा गए, जिससे कई लोग घायल भी हो गए हैं।

घायलों को निजी अस्पतालों में कराया भर्ती

इस घटना पर खन्ना के पुलिस उपाधीक्षक राजेश शर्मा ने कहा कि दुर्घटना लुधियाना जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर लिबरा गांव के पास हुई है। उन्होंने कहा कि घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। जिनको भी चोटें आई हैं उन्हें स्थानीय निजी अस्पतालों में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

अस्पताल में उपचार के बाद लोग अपने-अपने गंतव्य को रवाना हो गए।

दो बसें और एक ट्रक हुए क्षतिग्रस्त

पुलिस ने कहा कि घटना घने कोहरे के कारण हुई है। इसके बाद राजमार्ग को यातायात के लिए साफ कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को घटनास्थल से हटा दिया गया है। वहीं पुलिस उपाधीक्षक राजेश शर्मा ने कहा कि दुर्घटना में शामिल वाहनों में राज्य परिवहन की दो बसें और एक ट्रक शामिल था।

Also Read: चंडीगढ़ में दीपावली की रात पंजाब काडर के आईएएस के घर गोली चली, पुलिस सीसीटीवी के आधार पर कर रही आरोपी की तलाश

दुर्घटना के बाद वाहन लेके जा चुके थे लोग

पुलिस अधिकारी का कहना है कि इस दुर्घटना में यह पता लगाना बहुत मुश्किल है कि पहले कौन से वाहन एक-दूसरे से टकराए क्योंकि दुर्घटना के तुरंत बाद कुछ लोग अपने क्षतिग्रस्त वाहनों को लेकर चले गए।

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

Also Read: Bathinda: दीपावली की रात पूर्व सैनिक के परिवार पर तेजधार हथियारों से किया हमला, घटना CCTV कैमरे में हुई कैद