विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फगवाड़ा में फाइनेंसर से मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर परिवार को दी जान से मारने की धमकी

Published: Tue, 27 Oct 2026 02:08 PM (GMT+05:30)

पंजाब के फगवाड़ा में एक फाइनेंसर से दस करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर ...और पढ़ें

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

HighLights

  1. फगवाड़ा फाइनेंसर से 10 करोड़ की रंगदारी मांगी गई।

  2. लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर परिवार को धमकी दी।

  3. पुलिस ने केस दर्ज कर परिवार को सुरक्षा दी।

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा। फगवाड़ा में एक फाइनेंसर से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और रकम न देने पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यापारी के अनुसार, उसे फोन कर धमकाया गया और परिवार को नुकसान पहुंचाने की बात कही गई।

कॉल करने वाले ने कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर दहशत फैलाने की कोशिश की। मामले को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है। थाना सिटी पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया करवा दी गई हैं।

शिकायतकर्ता फगवाड़ा निवासी कपिल देव सुधीर और उनके भतीजे अर्जुन सुधीर ने थाना सिटी फगवाड़ा में शिकायत दर्ज करवाई है।

यह भी पढ़ें- अमृतसर में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता, 100 करोड़ की नशे की खेप के साथ 7 गिरफ्तार; 14 पिस्टल भी बरामद

20 अगस्त को दी गई धमकी

शिकायत में उन्होंने बताया कि वे प्रॉपर्टी डीलिंग और फाइनेंस के कारोबार से जुड़े हुए हैं। उनके अनुसार, 20 अगस्त को दोपहर करीब 2:11 बजे उनके मोबाइल फोन पर एक व्हाट्सएप कॉल आई। इसके बाद कॉल करने वाले व्यक्ति ने कथित तौर पर धमकियां देनी शुरू कर दीं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि फोन करने वाले ने खुद को बड़े आपराधिक नेटवर्क से जुड़ा बताते हुए परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।

आरोपित ने कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर दबाव बनाने की कोशिश की और रंगदारी की मांग की। आरोपित ने बाद में भी उन्हें फोन कॉल कर धमकाया।

यह भी पढ़ें- पटियाला निगम के 28 वार्डों में 18 नवंबर तक होंगे दोबारा चुनाव, 2024 में गड़बड़ियों के चलते रद हुआ था निर्वाचन

परिवार के नाम पर भी डराया

शिकायतकर्ता के अनुसार, फोन पर परिवार के सदस्यों के बारे में भी जानकारी होने का दावा किया गया, जिससे उन्हें अपने और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता सताने लगी। पीड़ित ने पुलिस से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपितों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

साथ ही परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। पुलिस की ओर से मामले की जांच शुरू किए जाने की बात कही गई है। बताते चले भी इससे पहले भी फगवाड़ा में एक आप नेता, दो मशहूर मिठाई विक्रेता, जेवेलर्स कारोबारी सहित अन्य को रंगदारी मांगने की मांग पर धमकाया जा चुका है।

यह भी पढ़ें- सांसद अमृतपाल की पार्टी की रजिस्ट्रेशन में देरी का मुद्दा पंजाब विधानसभा में उठा, गृह विभाग से रिपोर्ट की मांग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।