लुधियाना में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर के पास चोरी करने घुसे चोर, सुरक्षाकर्मी ने चलाई गोली, एक घायल
कैबिनेट मंत्री के घर के पास निर्माणाधीन इमारत में तार चोरी करने घुसे दो युवकों में से एक पर सुरक्षाकर्मी ...और पढ़ें

गोली लगने से घायल संदिग्ध चोर।
HighLights
कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर पास चोरी का प्रयास।
सुरक्षाकर्मी की गोली से एक युवक हाथ में घायल।
चोरों के पास से नशीले इंजेक्शन मिले, जांच जारी।
जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना के गुरदेव नगर इलाके में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग में तार चोरी करने के लिए घुसे दो युवकों को लेकर सोमवार रात हंगामा हो गया। इस दौरान मंत्री के सुरक्षा कर्मी (पीएसओ) को युवकों की गतिविधियों पर शक हुआ। उसने गोली चला दी, जो एक युवक के हाथ पर लगी।
गोली लगने से घायल युवक को पुलिस ने सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज करवाया गया। चोरों की जेब से नशीले इंजेक्शन भी मिले । जानकारी के अनुसार, गुरदेव नगर में मंत्री संजीव अरोड़ा के घर के नजदीक एक इमारत का निर्माण कार्य चल रहा है।
यह भी पढ़ें- अकाली दल से नष्कासित पूर्व विधायक रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा AAP में शामिल; सीएम मान ने करवाई पार्टी ज्वाइन
चोर नहीं माने तो चलाई गोली
सोमवार रात दो युवक कथित तौर पर वहां से तारें चोरी करने के इरादे से दाखिल हुए थे। इसी दौरान मंत्री की सुरक्षा में तैनात पीएसओ को उनकी गतिविधियों पर संदेह हुआ। उसने दोनों को रोकने का प्रयास किया और इसी बीच गोली चला दी। गोली एक युवक के हाथ में लगी, जिससे वह घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। घायल युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया।
यह भी पढ़ें- मोगा में तेज रफ्तार कार दीवार से टकराकर उड़े परखच्चे, मासूम बच्चे समेत तीन की दर्दनाक मौत, दो गंभीर
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस मामले की जांच कर रही है कि दोनों युवक निर्माणाधीन इमारत में किस इरादे से दाखिल हुए थे और वहां से क्या चोरी करने का प्रयास किया गया। उधर, घटना के दौरान शिरोमणि अकाली दल के जिला प्रधान भूपिंदर सिंह भिंदा भी फेसबुक पर लाइव हुए और मामले की जानकारी साझा की। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना रहा। पुलिस की ओर से मामले की जांच के बाद ही गोली चलने की परिस्थितियों और चोरी के प्रयास से जुड़ी पूरी जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।
