मोगा में तेज रफ्तार कार दीवार से टकराकर उड़े परखच्चे, मासूम बच्चे समेत तीन की दर्दनाक मौत, दो गंभीर
मोगा के समालसर क्षेत्र में एक कार बेकाबू होकर दीवार से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में आठ वर्षीय बच्चे ...और पढ़ें

एक्सीडेंट में क्षतिग्रस्त कार।
HighLights
मोगा में कार दीवार से टकराई, तीन की मौत।
मृतकों में आठ वर्षीय बच्चा गुरकीरत सिंह भी शामिल।
दो युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।
संवाद सहयोगी, मोगा। मोगा जिले के समालसर थाना क्षेत्र में एक बेहद भयानक और दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। मल्लके गांव के पास एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही चीख-पुकार मच गई।
हादसे में एक आठ वर्षीय बच्चे समेत तीन लोगों की जान चली गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कार में कुल पांच लोग सवार थे जो कौणी और माड़ी मुस्तफा गांव के रहने वाले थे। कार जैसे ही मल्लके गांव के पास पहुंची, चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधे दीवार में जा घुसी।
यह भी पढ़ें- DA- DR भुगतान न करने पर हाई कोर्ट का कड़ा रुख, पंजाब के मुख्य सचिव को कोर्ट में हाजिरी के निर्देश
बच्चे ने अस्पताल में तोड़ा दम
हादसे में दो युवकों, वकील सिंह और कुलदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल आठ साल के बच्चे गुरकीरत सिंह को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें- बरनाला में सिंगर गुलाब सिद्धू के घर फायरिंग करने वाले 3 शूटर अरेस्ट, 'सरपंचियां' गाने से खफा सरपंस की थी साजिश
दो घायलों की हालत नाजुक्र
घटना में गंभीर रूप से घायल दो अन्य युवकों, अमृतपाल सिंह और आकाशदीप सिंह को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। सूचना मिलते ही समालसर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर परिजनों के बयान दर्ज करना शुरू कर दिया है, जिसके आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
