यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab News: लुधियाना में होली पर खूनी खेल, डीजे बजाने को लेकर दो गुटों में झड़प; दो लोग घायल
लुधियाना में होली के दिन दो गुटों में डीजे बजाने को लेकर झड़प हो गई। इस झड़प में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में सात लोगों को हिरासत में लिया है ...और पढ़ें

एजेंसी, लुधियाना। देशभर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली मनाई। इस बीच पंजाब के लुधियाना में होली के दिन दो गुटों में झड़प हो गई। डीजे बजाने को लेकर दोनों गुटों में झड़प हुई।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम होली समारोह के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो समूहों के बीच झड़प हो गई। जिसमें दो लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि बिहारी कॉलोनी में हुई घटना के सिलसिले में सात लोगों को हिरासत में लिया गया है।
होली समारोह के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो समूहों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। यह इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंट, पत्थर मारने शुरू कर दिए।
सात लोगों को लिया हिरासत में, मामले की जांच जारी
सूत्रों ने बताया कि झड़प में दो लोग घायल हो गए। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पी एस विर्क ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। उन्होंने बताया कि सात लोगों को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
#WATCH | Ludhiana, Punjab: ADCP Ludhiana PS Virk says, "Today is the festival of Holi and there is a mosque on one side and migrants (from other states) live on the other side. They (people from other states) were playing DJ and there was a verbal spat between migrants (from… pic.twitter.com/ncqEoZVaX3
— ANI (@ANI) March 14, 2025
अन्य समुदाय के लोगों के साथ झड़प, मौके पर पहुंची पुलिस
लुधियाना के एडीसीपी पीएस विर्क ने कहा कि आज होली का त्योहार है और एक तरफ मस्जिद है और दूसरी तरफ प्रवासी (दूसरे राज्यों से) रहते हैं। वे डीजे बजा रहे थे। प्रवासियों और धर्म विशेष समुदाय के लोगों के बीच कहासुनी हो गई।
खबरें और भी
उन्होंने एक-दूसरे पर पत्थर भी फेंके। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति नियंत्रण में है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है और कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हम सीसीटीवी कैमरे भी चेक कर रहे हैं।
इस झड़प में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने हालात को नियंत्रित कर लिया। दूसरे समुदाय के लोग अन्य गुट पर पत्थर मारने लगे।
यह भी पढ़ें- Punjab News: 15 गर्भवती मरीजों को नसों के जरिए दी दवाई, कुछ ही देर में हुआ रिएक्शन; अस्पातल पहुंच AAP MLA ने जाना हाल