Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab: मौसम की मार झेल रहे किसान, कोहरे-धुंध के चलते बुरी तरह प्रभावित हुईं फसलें; हीटिंग न मिलने से हो रहीं खराब

    Updated: Tue, 16 Jan 2024 09:38 AM (IST)

    Punjab News पंजाब के लोग इस समय सिर्फ यही सवाल कर रहे हैं कि इस बार इतनी ठंड क्यों महसूस हो रही है। इस बारे में मौसम केंद्र चंडीगढ़ के वरिष्ठ विज्ञानी ...और पढ़ें

    Punjab News: मौसम की मार झेल रहे किसान, कोहरे-धुंध के चलते बुरी तरह प्रभावित हुईं फसलें
    Punjab News: मौसम की मार झेल रहे किसान, कोहरे-धुंध के चलते बुरी तरह प्रभावित हुईं फसलें

    HighLights

    1. राज्य में कड़ाके की ठंड की वजह कोहरे के कईं दुष्प्रभाव हैं
    2. कई जिलों में हवा में नमी 95 से 100 प्रतिशत के बीच रह रही है
    3. कोहरा पड़ने से फसल पर ओस बर्फ की तरह जम जाती है

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। राज्य के लोग इस समय सिर्फ यही सवाल कर रहे हैं कि इस बार इतनी ठंड क्यों महसूस हो रही है। इस बारे में मौसम केंद्र चंडीगढ़ के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. एके सिंह का कहना है कि राज्य में कड़ाके की ठंड की वजह कोहरे का दुष्प्रभाव है। कोहरे के चलते सूर्य की रोशनी धरती तक नहीं पहुंच पा रही है। इससे धरती की सतह गर्म नहीं हो रही है।

    वहीं, बादल भी छाए हुए हैं। हीटिंग न होने की वजह से कई जगहों पर धरती की सतह का तापमान जीरो चल रहा है। जिन जगहों पर धरती की सतह का तापमान जीरो चल रहा है, वहां न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे आ गया है। इससे लोगों को ठंड भी अधिक महसूस हो रही है। अब कोहरा लगातार बने रहने के कारणों की बात करें तो पहला कारण वातावरण में नमी का अधिक होना है।

    कुछ वक्त बाद हो जाएगा कोहरा कम

    सुबह चार से आठ बजे के दौरान कई जिलों में हवा में नमी 95 से 100 प्रतिशत के बीच रह रही है, जबकि सामान्य तौर पर 80 से 85 प्रतिशत के बीच होती है। दूसरी वजह हवा की रफ्तार धीमी होना है। अभी हल्की हवा चल रही है। वहीं, एक अन्य कारण तापमान का कम होना है। इन तीनों की वजह से कोहरा बन रहा है। अगर हवा की रफ्तार बढ़कर पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटे के बीच हो जाए और नमी कम हो जाए तो कोहरा बनना कम हो जाएगा। कोहरा कम हो जाएगा तो सूर्य की रोशनी धरती पर पूरी तरह से आने लगेगी। इससे धरती के सतह का तापमान भी बढ़ जाएगा, जिससे लोगों को ठंड कम महसूस होगी।

    सफेद परत के चलते पत्तों को नहीं मिल पाती सांस

    उधर, कृषि माहिरों के अनुसार लगातार कई दिनों तक कोहरे के जमने से गेहूं, सरसों व सब्जियों की फसलों के साथ आम के बागों को नुकसान की संभावना रहती है। वहीं, पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के डायरेक्टर रिसर्च डा. अजमेर सिंह ढट ने बताया कि कोहरा पड़ने पर ओस बर्फ की तरह जम जाती है। इससे फसलों के तने व पत्तों में जो सेल होते हैं, उनके डेड होने की संभावना रहती है।

    खबरें और भी

    रेड अलर्ट हुआ जारी

    सफेद परत के चलते पत्ते सांस नहीं ले पाते। कोहरे से लगभग सभी फसलें प्रभावित होंगी। खासकर आलू की फसल के झुलसने की आशंका अधिक रहती है। किसानों को कोहरे से फसलों को बचाने के लिए खेतों में हल्की सिंचाई करनी चाहिए। उधर, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को भी राज्य में घना कोहरा और शीतलहर जारी रहेगी। इसे लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

    यह भी पढ़ें- Weather Updates: पंजाब में अगले दो दिन आरेंज अलर्ट जारी, कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार; स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई गईं

    यह भी पढ़ें- Punjab Weather Update: आज भी रहेगा घना कोहरा, अभी और सताएगी शीतलहर; सर्दी का फसल पर भी पड़ रहा प्रभाव