विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab: लग्जरी बस कराएगी राम मंदिर के दर्शन वो भी बिल्कुल मुफ्त, लुधियाना से अयोध्या के लिए होगी रवाना

Published: Wed, 24 Jan 2024 12:24 PM (IST)

Punjab अयोध्या के श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दर्शन को हर कोई लालायित है। इसे लेकर ...और पढ़ें

Punjab: लग्जरी बस कराएगी राम मंदिर के दर्शन वो भी बिल्कुल मुफ्त
Punjab: लग्जरी बस कराएगी राम मंदिर के दर्शन वो भी बिल्कुल मुफ्त

HighLights

  1. लग्जरी बस में लुधियाना से निश्शुल्क जाएं अयोध्या
  2. लग्जरी बस में मुफ्त में रामलला के दर्शन करने का अवसर

जागरण संवाददाता, लुधियाना। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दर्शन को हर कोई लालायित है। लुधियाना के एक रियल एस्टेट कारोबारी जीके एस्टेट के संचालक गुलशन कुमार और रोहित पुनियानी ने रामभक्तों के लिए लग्जरी बस तैयार करवाई है। यह बस निश्शुल्क अयोध्या धाम ले जाएगा। इसमें 13 लोगों के बैठने के अलावा सोने की भी सुविधा है।

राम भक्तों से नहीं लिया जाएगा शुल्क

लग्जरी बस में ही बाथरूम और किचन भी है। खास बात यह है कि बस के अंदरुनी हिस्से का लुक किसी लग्जरी रूम से कम नहीं है। इसमें टीवी आदि की भी सुविधा है। यदि कोई रामभक्त अयोध्या जाना चाहता है तो उसे यह बस मुहैया करवाई जाएगी। बस का निर्माण करवाने वाले रोहित बताते हैं कि इसके लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

22 तारीख की हुई थी प्राण प्रतिष्ठा

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 22 जनवरी तारीख निर्धारित की गई थी। इसी क्रम में16 जनवरी से विशेष पूजा-अर्चना की शुरुआत कर दी गई थी। गई 22 जनवरी को पूरे विधि-विधान से प्राण-प्रतिष्ठा होने के बाद यह अनुष्ठान समाप्त हो गया और श्री राम भी विराजमान हो चुके हैं। जिसके बाद से देश भर के कोने-कोने से श्रद्धालुओं में राम मंदिर के दर्शन करने की उत्सुकता बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें- Punjab: केंद्रीय फंड खर्च न करने पर मुख्यमंत्री मान ने फिर जताई नाराजगी, बोलें- वित्तीय वर्ष खत्म होने से पहले खर्च करें सात करोड़

यह भी पढ़ें- Punjab Weather Update: थम नहीं रहा ठंड का प्रकोप, पंजाब के नौ जिलों में कड़ाके की सर्दी; चार डिग्री तक लुढ़का पारा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।