तीन दिन की PRTC-पन बस हड़ताल शुरू, लुधियाना में यात्री हुए परेशान; महिलाओं को निजी बसों का लेना पड़ा सहारा
लुधियाना में PRTC और पंजाब बस सेवा के संविदा कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल शुरू हो गई है। सरकारी बसों का संचालन प्रभावित हुआ। यात्रियों, विशेषकर मह ...और पढ़ें

लुधियाना में पनबस-पीआरटीसी कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए।
HighLights
संविदा कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल लुधियाना में शुरू।
सरकारी बसों का संचालन प्रभावित, यात्रियों को हुई भारी परेशानी।
महिलाओं को मुफ्त यात्रा नहीं मिली, निजी बसों का सहारा।
जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में सोमवार से पंजाब सड़क परिवहन निगम और पंजाब बस सेवा के संविदा कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल शुरू हो गई। तीन से पांच अगस्त तक प्रस्तावित इस हड़ताल के पहले ही दिन सरकारी बसों का संचालन प्रभावित रहा, जिससे बस स्टैंड पर यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सुबह से ही विभिन्न रूटों पर जाने वाले यात्री बसों का इंतजार करते रहे, लेकिन पर्याप्त सरकारी बसें उपलब्ध नहीं होने के कारण कई लोगों की यात्रा प्रभावित हुई। हड़ताल का सबसे अधिक असर उन यात्रियों पर देखने को मिला, जो रोजाना नौकरी, पढ़ाई और अन्य जरूरी कामों के लिए सरकारी बस सेवाओं पर निर्भर रहते हैं।
बसों की संख्या कम होने से लोगों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। गर्म मौसम के बीच बस स्टैंड पर खड़े यात्रियों को काफी असुविधा हुई। कई यात्रियों ने समय पर बस नहीं मिलने के कारण निजी बसों का सहारा लिया, जिससे उनकी यात्रा का खर्च भी बढ़ गया।
यह भी पढ़ें- रवनीत बिट्टू पहुंचे लुधियाना के सरकारी स्कूल, बच्चों की सुविधाएं देख उठाए सवाल; खुले में बनता मिला मिड डे मील
महिलाओं को झेलनी पड़ी मुश्किलें
महिलाओं को भी इस हड़ताल का विशेष रूप से असर झेलना पड़ा। सरकारी बसों में मिलने वाली मुफ्त यात्रा सुविधा का लाभ इस दौरान नहीं मिल सका। ऐसे में कई महिलाओं को निजी बसों में किराया देकर सफर करना पड़ा। कुछ रूटों पर निजी बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ने से भीड़ भी देखने को मिली और कई यात्रियों को अगली बस का इंतजार करना पड़ा।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- पेपर लीक मुद्दे पर पंजाब मानसून सत्र के पहले दिन कांग्रेस का हंगामा, AAP कर चुकी रुख साफ, बताया था हाईटेक नकल
कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
दूसरी ओर, संविदा कर्मचारियों ने सुबह से ही बस स्टैंड पर एकत्र होकर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को दोहराया। उनका कहना था कि लंबे समय से लंबित मांगों पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।