Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब में सड़कों की बदलेगी तस्वीर, एक हजार करोड़ रुपये से होगा कायाकल्प; लुधियाना से हुई शुरुआत

    Updated: Thu, 26 Mar 2026 08:28 PM (IST)

    पंजाब सरकार शहरी सड़कों के पुनर्निर्माण पर 1,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी। मंत्री संजीव अरोड़ा ने लुधियाना में 8.59 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन ...और पढ़ें

    कैप्शन: एक करोड़ की लागत से पंजाब में शहरी सड़कों का होगा कायाकल्प (जागरण)

    कैप्शन: एक करोड़ की लागत से पंजाब में शहरी सड़कों का होगा कायाकल्प (जागरण)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब के शहरों की सड़कों की सूरत अब पूरी तरह बदलने जा रही है। राज्य सरकार ने शहरी क्षेत्रों में सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए 1,000 करोड़ खर्च करने का फैसला लिया है। अप्रैल के अंत तक काम को तेज रफ्तार देने का लक्ष्य तय किया गया है, जिससे लोगों को गड्ढों और जर्जर सड़कों से राहत मिलेगी।

    यह घोषणा वीरवार को लुधियाना पहुंचे निकाय, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री संजीव अरोड़ा ने की। इस दौरान उन्होंने शहर में 8.59 करोड़ रुपये की विभिन्न सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन कर विकास कार्यों की औपचारिक शुरुआत की। वीरवार को सबसे पहले उन्होंने जालंधर बाईपास से बुड्ढा दरिया तक पुराने जीटी रोड में पुनर्निर्माण, चांद सिनेमा से जगराओं पुल तक एलिवेटेड रोड और सग्गू चौक से हंबड़ा रोड तक सड़क के पुनर्निर्माण के लिए परियोजनाओं का शुभारंभ किया।

    पुरानी जीटी सड़क और एलिवेटेड रोड परियोजनाएं 7.07 करोड़ रुपये की लागत से शुरू की जा रही हैं, जबकि सग्गू चौक से हंबड़ा रोड तक सड़क के पुनर्निर्माण की परियोजना 1.52 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होगी।

    गुणवत्ता पर सख्ती, ठेकेदारों को चेतावनी

    संजीव अरोड़ा ने निगम अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खराब गुणवत्ता मिलने पर ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। निर्माण के बाद पांच साल तक रखरखाव की जिम्मेदारी ठेकेदारों की होगी। गड्ढों की मरम्मत के लिए आधुनिक मशीनरी का इस्तेमाल किया जा रहा है।

    बुड्ढा दरिया की सफाई भी रफ्तार पर

    कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने बताया कि बुड्ढा दरिया को प्रदूषण मुक्त करने के लिए जमीनी स्तर पर काम जारी है, जिससे शहर के पर्यावरण में भी सुधार आएगा। इस मौके पर विधायक मदन लाल बग्गा, मेयर इंदरजीत कौर, सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर, निगम कमिश्नर डा. नीरू कत्याल गुप्ता ज्वाइंट कमिश्नर विनीत कुमार, ज्वाइंट कमिश्नर अमनप्रीत सिंह, असिस्टेंट कमिश्नर जसदेव सेखों, पार्षद अमन बग्गा, पुष्पिंदर भनोट, मंजीत ढिल्लों, तेजिंदर राजा,

    खबरें और भी

    गोलू बाजवा, अशोक कुमार, आराधना सुरिंदर अटवाल, चेतन थापर, सुनील कपूर, इंदु शाह, मुनीश शाह, मनिंदर कौर घुम्मन, तनवीर धालीवाल, अमरिंदरपाल सिंह एमपी जवद्दी, बिट्टू भुल्लर, मनी साई, चीफ इंजीनियर रविंदर गर्ग, एसई शाम लाल गुप्ता, एक्सईएन अरविंद कुमार मौजूद थे।