Punjab Weather: पंजाब में आज साफ रहेगा मौसम, कल से चलेगी धूल भरी हवा; बारिश का अलर्ट
पंजाब में शनिवार को मौसम साफ रहा और दिन के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, सोमवार से 14 मई तक धूल भरी हवाओं, बूंदाबांदी और हल्की से मध्यम बारिश ...और पढ़ें
-1778350692123_m.webp)
Punjab Weather: पंजाब में आज साफ रहेगा मौसम। फाइल फोटो
HighLights
शनिवार को पंजाब में दिन का तापमान बढ़ा।
सोमवार से 14 मई तक मौसम में बदलाव।
तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी और बारिश संभव।
जागरण संवाददाता, लुधियाना। शनिवार को पंजाब में मौसम साफ रहा। जिससे शुक्रवार की तुलना में दिन का तापमान दो से तीन डिग्रीसेल्सियस अधिक रहा। बठिंडा में तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस, चंडीगढ़ में 35.1 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 35.2 डिग्रीसेल्सियस, पटियाला में 36.0 डिग्री सेल्सियस, होशियारपुर में 34.1 डिग्री सेल्सियस, मोहाली में 34.2 डिग्री सेल्सियस, रोपड़ में 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उधर मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को पंजाब में मौसम साफ रहेगा। जबकि सोमवार से चार दिनों के लिए मौसम बदलेगा। पंजाब के अलग अलग जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।
इस दौरान कुछ जिलों में बूंदाबांदी व हल्की वर्षा की संभावना है। जबकि कुछ जिलों में सामान्य से मध्यम वर्षा हो सकती है। 14 मई तक मौसम ऐसा ही रहेगा। 15 मई से मौसम साफ होगा और गर्मी जोर पकड़ेगी।