Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab Weather: पंजाब के कई जिलों में सुबह हुई जोरदार वर्षा, फिर दिन भर धूप निकली, उमस से लोग बेचैन

    By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
    Updated: Sun, 06 Aug 2023 06:34 AM (IST)

    पंजाब के कई जिलों में शनिवार सुबह जोरदार वर्षा हुई। हालांकि उसके बाद धूप निकल आई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ी। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसा ...और पढ़ें

    पंजाब के कई जिलों में सुबह हुई जोरदार वर्षा, फिर दिन भर धूप निकली, उमस से लोग बेचैन
    पंजाब के कई जिलों में सुबह हुई जोरदार वर्षा, फिर दिन भर धूप निकली, उमस से लोग बेचैन

    HighLights

    1. पंजाब के कई जिलों में शनिवार सुबह जोरदार वर्षा हुई।
    2. बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ी।

    लुधियाना,जागरण संवाददाता। पंजाब के कई जिलों में शनिवार सुबह जोरदार वर्षा हुई। हालांकि उसके बाद धूप निकल आई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ी। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार शनिवार सुबह चार बजे से साढे़ आठ बजे तक चंडीगढ़ में 76.2 मिलीमीटर वर्षा हुई। जबकि अमृतसर में 1.6 मिलीमीटर, लुधियाना में 2.4 मिलीमीटर, पठानकोट में 18.2 मिलीमीटर, गुरदासपुर में 24.2 मिलीमीटर, एसबीएस नगर में 0.8 मिलीमीटर, फतेहगढ़ साहिब में 8 मिलीमीटर, फिरोजपुर में 0.5 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई।

    कई जिलो में दिन का तापमान हलका गर्म दर्ज हुआ

    वहीं ज्यादातर जिलों में दिन का तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को कुछेक जिलों में गरज के साथ छींटे पड़ने, हल्की वर्षा की संभावना हैं। हिमाचल के साथ लगते जिलों में सामान्य से मध्यम वर्षा हो सकती है। इसके बाद मौसम अब पूरी तरह से साफ है। राज्य में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।