यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab Weather: बदल रहा मौसम का मिजाज, आज धूप के साथ छाए रहेंगे बादल; जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा तापमान
Punjab Weather Today पंजाब में मौसम के मिजाज लगातार बदल रहे हैं। आज दिन में धूप खिलने के साथ बादल छाए रहने के आसार बने हुए हैं। राज्य भर में आगामी कुछ ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, लुधियाना। पहाड़ों पर बर्फबारी होने के बाद से मौसम परिवर्तनशील हो गया है। सुबह और शाम को ठंड बढ़ गई है। आज दिन में धूप खिलने के साथ बादल छाए रहने के आसार बने हुए हैं। राज्य भर में आगामी कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। चंडीगढ़ स्थित मौसम केंद्र के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
यह रहा तापमान
लुधियाना में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.8डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह तेज धूप निकली जोकि दिन भर जारी रही। इस बीच हल्की-हल्की हवा चलती रही जिससे मौसम खुशनुमा रहा।
यह भी पढ़ें: Punjab Weather Today: बढ़ने वाली है ठंड! दिन में भी होगा सर्दी का अहसास; अगले पांच दिन तक पंजाब में ऐसा रहेगा मौसम
वहीं अमृतसर का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस, पटियाला का 32.4 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर का 32 डिग्री सेल्सियस, बरनाला का 31.2 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुमान अनुसार आने वाले पांच से सात दिनों तक मौसम ड्राई बना रहेगा।
मौसम में बदलाव की संभावना
मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार पंजाब में 28 अक्टूबर तक मौसम ड्राई रहेगा। इसके बाद मौसम में बदलाव की संभावना हैं। विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने की संभावना हैं। जिससे पंजाब में दो से तीन दिनों तक रुक-रुक कर फिर से बारिश होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: Punjab Weather Today: पल-पल बदल रहा मौसम का मिजाज, दो दिन तक साफ रहेगा आसमान; फिर बारिश की होगी बौछार