विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Weather Today: मौसम ने ली अंगड़ाई, कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई ठिठुरन; पंजाब के ये जिले रहे सबसे ठंडे, पढ़ें अपडेट

Updated: Fri, 29 Dec 2023 07:27 AM (IST)

Punjab Weather Today मौसम ने एकदम से करवट ली तो ठंड ने भी अंगड़ाई ली। इससे सीजन की पहली घनी धुंध पड़ी और ने लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। स ...और पढ़ें

मौसम ने ली अंगड़ाई, कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई ठिठुरन
मौसम ने ली अंगड़ाई, कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई ठिठुरन

HighLights

  1. सुबह और शाम के समय धुंध छाने से तापमान में गिरावट महसूस की गई है।
  2. मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में अगले चार-पांच दिन न्यूनतम तापमान में किसी तरह की कमी नहीं आएगी।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Weather Today: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी ठंड की रफ्तार तेज हो गई है। सुबह और शाम के समय धुंध छाने से तापमान में गिरावट महसूस की गई है। ठंड की मार से बचने के लिए लोग अपने घरों में दुबक रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम 06 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।

अमृतसर और लुधियाना रहे सबसे ठंडे

राज्‍यभर में गुरुवार को भी अधिकतर जिलों में धूप नहीं निकली और दिनभर ठिठुरन का एहसास होता रहा। जिला अमृतसर और लुधियाना सबसे ठंडे रहे। जहां दिन का अधिकतम तापमान अमृतसर का 13 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना का 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जोकि सबसे कम रहा। अमृतसर का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना का 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें: Punjab Weather Today: पंजाब में बदले मौसम के तेवर, सुबह-शाम छाया कोहरा; तापमान में गिरावट आने से ठंड ने पकड़ी रफ्तार

वहीं बठिंडा का अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर का अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस, पटियाला का अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट का अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम केंद्र चंडीगढ़ ने माझा, दोआबा, पश्चिम मालवा और पूर्व मालवा इलाकों में शुक्रवार तक रेड अलर्ट जारी किया है जिसमें घनी धुंध और दिन ठंडे रहने की संभावना जताई है। वहीं 30 और 31 दिसंबर को माझा, दोआबा, पश्चिम मालवा और पूर्व मालवा इलाकों में मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जिसमें गहरी धुंध पड़ सकती है।

यह भी पढ़ें: Dense Fog in Punjab: सफेद चादर में लिपटा गोल्डन टेंपल, धुंध से अभी नहीं मिलेगी राहत; जानें आज कैसा रहेगा राज्य में मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में अगले चार-पांच दिन न्यूनतम तापमान में किसी तरह की कमी नहीं आएगी। अगले दो दिन पंजाब में शीत लहर चलने की संभावना है और लोगों को ठंडा का सामना करना पड़ेगा।