यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab Weather Update: पंजाब में मौसम ने ली करवट, सुबह और शाम को होगा हल्की ठंड का अहसास; दिन में खिलेगी धूप
Punjab Weather Update पंजाब में मानसून की विदाई हो गई है। इसी के साथ पंजाब में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान ...और पढ़ें

HighLights
- पंजाब में हुई मानसून की विदाई।
- सुबह और शाम को हल्की ठंड का अहसास होगा।
- पंजाब में एक सप्ताह तक साफ रहेगा मौसम।
लुधियाना, जागरण संवाददाता। Punjab Weather Update: पंजाब में मानसून की विदाई हो गई है। इसी के साथ पंजाब में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने का अनुमान है।
वहीं, अब धीरे-धीरे पंजाब में भी अन्य राज्यों की तरह हल्की ठंड का अहसास होने लगेगा। शुक्रवार को धूप निकलने से ज्यादातर स्थानों पर दिन का तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। फरीदकोट में मौसम सबसे ज्यादा गर्म रहा और यहां दिन का तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अब साफ रहेगा मौसम
अमृतसर में 34.2, लुधियाना में 32.6 डिग्री, पटियाला में 34.7 डिग्री, पठानकोट में 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एसबीएस नगर में रात का तापमान लुढ़क कर 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
.jpg)
अमतृसर में 22.9 डिग्री, लुधियाना में 21.3 डिग्री, पटियाला में 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पांच अक्टूबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। इस कारण तापमान में भी वृद्धि होगी।
यह भी पढ़ें- Punjab Weather: पंजाब में अभी नहीं दिख रहे बारिश के आसार, दिन में बढ़ा तापमान; पढ़ें मौसम का पूरा अपडेट
पांच अक्टूबर तक शुष्क रहेगा मौसम
पंजाब में आज पूरा दिन धूप खिली रहेगी। पंजाब में सुबह और शाम को ठंड का एहसास होगा। शुक्रवार का तापमान अधिकतम तापमान 35.0 न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, पंजाब में पांच अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहेगा।