Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab Weather Update: पंजाब के कई जिलों में हल्की वर्षा से मौसम में बदलाव, आज भी बूंदाबांदी के असार

    By Asha Rani Edited By: MOHAMMAD AQIB KHAN
    Updated: Mon, 11 Sep 2023 08:32 AM (IST)

    पंजाब के कई जिलों में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी के असार हैं। रविवार को भी ज्यादातर जिलों में वर्षा हुई। वर्षा के दौरान कई जगहों पर तेज हवाएं भी चली ...और पढ़ें

    पंजाब के कई जिलों में बूंदाबांदी के असार
    पंजाब के कई जिलों में बूंदाबांदी के असार

    लुधियाना, जागरण संवाददाता: पंजाब के कई जिलों में रविवार को बादल छाएं रहे, जबकि कई जिलों में बूंदाबांदी व वर्षा हुई। ज्यादातर जिले में सुबह पांच से आठ बजे के दौरान वर्षा हुई। वर्षा के दौरान कई जगहों पर तेज हवाएं भी चली। जिससे लोगों कोउमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

    मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार चंडीगढ़ में 2.3 मिलीमीटर, पठानकोट में 1.8 मिलीमीटर, फतेहगढ़ साहिब में 1.0 मिलीमीटर, लुधियाना में 0.6 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड कीगई। जबकि अन्य जिलों में दिन में कभी धूप तो कभी बादलों का आना-जाना लगा रहा।

    मौसम में आए बदलाव की वजह से अधिकतम तापमान भी अन्य दिनों के मुकाबले दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। ज्यादातर जिलों में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा है।

    यह भी पढ़ें:- Punjab News: भ्रष्टाचार के आरोप से प्रशासनिक अधिकारियों पर गिरी गाज, एजेंसियों के जांच में हो रहे खुलासे

    13 से 16 सितंबर तक हल्की वर्षा की संभावना

    दूसरी तरफ मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को भी पंजाब के कई जिलों में बादल छाए रहने व बूंदाबांदी की संभावना है। मंगलवार को मौसम साफ रहेगा। इसके बाद 13 से 16 सितंबर तक पंजाब में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।

    यह भी पढ़ें:- Punjab News: जान पर आफत बना जच्चा-बच्चा बार्ड, एक महीने में दूसरी बार गिरी छत; अस्पताल ने चूहों पर मढ़ा दोष

    खबरें और भी