Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab Weather Update: मौसम ने ली करवट, गर्मी से मिली लोगों को राहत; राज्य भर में छाए बादल, कहीं हुई बारिश

    By Preeti GuptaEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Thu, 22 Jun 2023 12:06 PM (IST)

    Punjab Weather Update पंजाब में बीते 10 दिनों की भीष्ण गर्मी के बाद मौसम में बदलाव हुआ है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पंजाब के अधिकांश जिलों में ...और पढ़ें

    मौसम ने ली करवट, गर्मी से मिली लोगों को राहत
    मौसम ने ली करवट, गर्मी से मिली लोगों को राहत

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Weather Update: पंजाब में मौसम ने करवट ली है। पंजाब में बीते कई दिनों से लगातार लोगों को भीष्ण गर्मी का सामना करना पड़ा रहा था, लेकिन आज मौसम में बदलाव हुआ है। पंजाब के अधिकांश जिलों में वीरवार बादल छाए हुए हैं। तेज धूप से लोगों को राहत मिली है, पर उमस भी बरकरार है। लुधियाना में बादल छाए रहने और बीच-बीच में कुछ समय के लिए धूप निकलने का सिलसिला जारी है। इससे पहले जिले के कुछ-कुछ इलाकों में सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी भी हुई।

    किस इलाके में क्या रहा तापमान

    लुधियाना में न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जिसमें चौबीस घंटों के दौरान 0.4 डिग्री सेल्सियस का बदलाव देखने को मिला है। वहीं फतेहगढ़ साहिब का न्यूनतम तापमान सबसे कम 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा और यहां सबसे अधिक 15.5 एमएम वर्षा हुई। पटियाला का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर का न्यूनतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा का न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, बरनाला का 29.8 डिग्री सेल्सियस, होशियारपुर का न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    शनिवार से मौसम में होगा बदलाव

    वहीं फ्तेहगढ़ साहिब के अलावा पटियाला में 12.5 एमएम, रोपड़ में 4 एमएम वर्षा हुई है। मौसम केंद्र के अनुमान अनुसार राज्य भर में शनिवार से मौसम फिर से बदलेगा। गरज चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है और इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार के साथ हवाएं चल सकतीहैं।

    पंजाब में बीते दिन यह रहा तापमान

    पंजाब के कई जिलों में बीते दिन के तापमान की बात करें तो कई जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा था। बुधवार को भी बठिंडा में 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो कि पंजाब में सबसे अधिक रहा।वहीं, फिरोजपुर में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 41.2 डिग्री सेल्सियस, जालंधर में 40.1 डिग्री सेल्सियस, होशियारपुर में 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि लुधियाना में 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

    खबरें और भी