विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Weather: ठंड के टूट रहे सारे रिकॉर्ड! 25 दिन से कोहरे की चपेट में पंजाब, 9 जिलों में और लुढ़क गया पारा

Published: Thu, 25 Jan 2024 08:16 AM (IST)

Punjab Weather News पंजाब में कोहरा छंटने का नाम नहीं ले रहा हैं। 24 जनवरी बुधवार को पंजाब के नौ ...और पढ़ें

25 दिन से कोहरे की चपेट में पंजाब, 9 जिलों में और लुढ़क गया पारा
25 दिन से कोहरे की चपेट में पंजाब, 9 जिलों में और लुढ़क गया पारा

HighLights

  1. 25 दिन से कोहरे की चपेट में पंजाब
  2. 9 जिलों में और लुढ़क गया पारा
  3. आज पंजाब के कई जिलों में बहुत घना कोहरा छाया रहा सकता हैं।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Weather Updates: पंजाब में कोहरा छंटने का नाम नहीं ले रहा हैं। नए साल से पंजाब में घना कोहरा छाया रहा है और कड़ाके की ठंड पड़ रही हैं। हाड़कंपा देने वाली ठंड और कोहरे ने अब मौसम विज्ञानियों को भी हैरान कर रखा हैं।

24 जनवरी बुधवार को पंजाब के नौ जिलों में कोहरा (Dense Fog in Punjab) छाया रहा और शीत व अति शीत दिन की स्थिति के चलते दिन का तापमान दस डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा, जबकि रात का तापमान भी तीन से चार डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

पंजाब में 25 दिन से छाया रहा कोहरा

मौसम केंद्र चंडीगढ़ के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. एके सिंह के अनुसार एक साथ पंजाब के इतने जिलों में दिन का तापमान दस डिग्री से नीचे चल रहा हैं। ऐसा सामान्य तौर पर देखने को नहीं मिलता है।

वहीं नए साल से एक दिन पहले पंजाब में कोहरा और कड़ाके की ठंड शुरू हुई थी और अभी तक चरम पर हैं। पिछले 25 दिनों कोहरा छाया हुआ हैं। कोहरे का इतना लंबा पीरियड कभी देखने को नहीं मिला हैं।

पंजाब में सबसे ठंडा रहा एसबीएस नगर

ऐसा लग रहा है, जैसे कोहरा पंजाब में जम गया हैं और जब तक कोहरा नहीं छंटता, तब तक हाड़कंपा देने वाली ठंड से राहत की उम्मीद नहीं हैं। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार एसबीएस नगर (SBS Nagar vcoldest in Punjab) पंजाब में सबसे ठंडा रहा।

जहां रात का तापमान 1.7 डिग्री और दिन का तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन व रात के तापमान में केवल चार डिग्री का फर्क था। जबकि दिन का तापमान सामान्य से ग्यारह डिग्री और रात का तामपान सामान्य से 3.8 डिग्री कम था।

एसबीएस नगर में टूटा 54 साल पुराना रिकॉर्ड

एसबीएस नगर में 54 साल में पहली बार दिन का तापमान इतना नीचे आया हैं। वहीं रोपड़ व गुरदासपुर में में रात का तापमान 3.5 डिग्री और दिन का तापमान 7.3 डिग्री रहा।

यहां भी दिन का तापमान सामान्य से दस डिग्री कम रहा, जबकि रात का तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री कम था। रोपड़ में 1987 के बाद पहली बार दिन का तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मोहाली में रात का तापमान 2.6 डिग्री और दिन का तापमान 8.2 डिग्री रहा।

चंडीगढ़ में भी लुढ़का पारा

यहां दिन का तापमान सामान्य से नौ डिग्री और रात का तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री कम था। उधर चंडीगढ़ में रात का तापमान 3.6 डिग्री और दिन का तापमान 8.4 डिग्री रहा।

चंडीगढ़ में रात का तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री और दिन का तापमान सामान्य से दस डिग्री कम रहा। चंडीगढ़ में इस सीजन में दूसरी बार दिन का तापमान आठ डिग्री आया हैं। यहीं स्थिति पठानकोट की रही। यहां रात का तापमान 5.3 डिग्री और दिन का तापमान 8.5 डिग्री रहा।

लुधियाना में 2016 के बाद पहली बार इतना नीचे आया तापमान

दिन का तापमान सामान्य से नौ डिग्री और रात का तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा। उधर लुधियाना में रात का तापमान 3.2 डिग्री और दिन का तापमान 9.2 डिग्री दर्ज किया गया। रात का तापमान सामान्य से दो डिग्री और दिन का तापमान सामान्य से 8.8 डिग्री कम रहा। लुधियाना में 2016 के बाद पहली बार 24 जनवरी को दिन का तापमान इतना नीचे आया हैं।

यह भी पढ़ें- Punjab Weather Update: थम नहीं रहा ठंड का प्रकोप, पंजाब के नौ जिलों में कड़ाके की सर्दी; चार डिग्री तक लुढ़का पारा

पंजाब के किस जिले में कितना रहा तापमान

दूसरी तरफ अमृतसर में न्यूनतम तामपान 5.7 डिग्री और अधिकतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां न्यूनतम तामपान सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक और दिन का तापमान सामान्य से 8.3 डिग्री कम रहा। बरनाला में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 9.6 डिग्री रहा। यहां भी दिन का तापमान आठ डिग्री कम रहा।

आज पंजाब में कैसा रहेगा मौसम?

पटियाला में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री और अधिकतम तामपान 10.9 डिग्री, मोगा में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 10.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को पंजाब के कई जिलों में बहुत घना कोहरा छाया रहा सकता हैं। कई जिलों में शीतलहर से अति शीतलहर चल सकती हैं। जिसके चलते अति शीतदिन की स्थिति बन सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Punjab Weather Today: बर्फीली हवाओं ने छुड़ाई कंपकंपी, गुरदासपुर रहा सबसे ठंडा; अगले पांच दिनों तक धुंध और कोहरा बनेगा परेशानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।