यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab Weather: पंजाब के कई जिलों में भारी वर्षा से जलभराव, आज भी बरसेंगे बादल
पंजाब में दूसरे दिन भी बादल बरसे। वीरवार को कई जिलों में भारी वर्षा हुई। भारी वर्षा की वजह से सड़कों पर जलभराव हो गया। जिसके चलते राहगीरों को भारी परे ...और पढ़ें

लुधियाना,जागरण संवाददाता। पंजाब में दूसरे दिन भी बादल बरसे। वीरवार को कई जिलों में भारी वर्षा हुई। भारी वर्षा की वजह से सड़कों पर जलभराव हो गया। जिसके चलते राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार गुरदासपुर में सबसे अधिक 49.7 मिलीमीटर, एसबीएस नगर में 17.3 मिलीमीटर, लुधियाना में 35.8 मिलीमीटर, होशियारपुर 2.5 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड कीगई।
वर्षा की वजह से तापमान में भी कमी आई। ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को पंजाब के कई जिलों में भारी वर्षा हो सकती है। खासकर, लुधियाना, पटियाला, एसबीएस नगर, रोपड़, मोगा और जालंधर में। इसके बाद 16 सितंबर से लेकर 20 सितंबर तक हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। गौर हो कि सितंबर के पहले 12 दिनों में पंजाब में वर्षा नहीं हुई। लेकिन अब वर्षा की झड़ी लग गई हैं।