यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab Weather: राज्य में आज से फिर बदलेगा मौसम, कुछ स्थानों पर छाए रहेंगे बदरा; जानिए आज कैसा रहेगा तापमान?
Punjab Weather Today पंजाब में आज फिर मौसम बदलने के आसार नजर आ रहे हैं। अब सुबह शाम ठंडक का एहसास होने लगा है जबकि दोपहर को तेज धूप ही खिल रही है। राज ...और पढ़ें

HighLights
- सुबह शाम ठंडक का एहसास होने लगा है जबकि दोपहर को तेज धूप ही खिल रही है।
- राज्य भर में कुछ-कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम तो कहीं तेज वर्षा हो सकती है।
जागरण संवाददाता, लुधियाना। राज्य भर में शनिवार से मौसम फिर से बदलेगा। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है तो कुछ स्थानों पर रविवार वर्षा हो सकती है। अब सुबह शाम ठंडक का एहसास होने लगा है जबकि दोपहर को तेज धूप ही खिल रही है। वीरवार फरीदकोट जिले का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
अमृतसर का तापमान
वहीं अमृतसर का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस, पटियाला का 33 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बात लुधियाना की करें तो दो दिन पहले हुई वर्षा के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस का बदलाव देखने को मिला है।
यह भी पढ़ें: Punjab Weather: मौसम का बदलता दौर जारी, आज रहेगा आसमान साफ; पढ़ें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा तापमान?
शनिवार और रविवार मौसम का मिजाज फिर से बदलेगा
वीरवार को लुधियाना का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र चंडीगढ़ से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार मौसम साफ रहने की संभावना है जबकि शनिवार और रविवार मौसम का मिजाज फिर से बदलेगा।
राज्य भर में कुछ-कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम तो कहीं तेज वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने 14 और 15 अक्टूबर को पंजाब के विभिन्न हिस्सों में बारिश का लेकर अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए मार्केट कमेटी ने आढ़तियों को पहले से ही त्रिपालों व अन्य प्रबंध करने की हिदायतें जारी कर दी हैं। जबकि किसान भी यही ईच्छा कर रहे हैं कि फाजिल्का में बारिश ना हो और वह जल्द से जल्द घर चले जाएं। क्योंकि एक बार बारिश हुई और धान भीग गया, तो उन्हें धान के सुखने तक मंडियों में बैठना पड़ेगा।