कनाडा से सिर्फ हत्या करने पंजाब आया था सनकी प्रेमी, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की मर्डर मिस्ट्री सॉल्व
पंजाबी गायिका इंदर कौर का शव छह दिन बाद नीलों नहर से बरामद हुआ। कनाडा से आए प्रेमी सुखविंदर सिंह ने शादी से इनकार करने पर गोली मारकर हत्या कर दी। ...और पढ़ें

पंजाबी गायिका यशविंदर कौर उर्फ इंदर कौर (सौ. इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, लुधियाना। अपहृत चर्चित 29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर उर्फ इंदर कौर का शव छह दिन बाद मंगलवार को खन्ना के गांव कुबा के पास नीलों नहर से बरामद हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि शादी से इनकार करने पर महिला की हत्या उसी की कार में कनाडा से आए उसके प्रेमी ने गोली मारकर की और बाद में शव को नहर में फेंक दिया गया।
पुलिस ने मोगा निवासी उसके प्रेमी सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा के पिता प्रीतम सिंह और उसके साथी करमजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। सुखविंदर कनाडा फरार हो गया। तीनों के खिलाफ हत्या व अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है। 13 मई की रात करीब 8:30 बजे यशविंदर कौर अपने घर से फोर्ड फिगो कार में करियाने का सामान लेने के लिए निकली थीं, लेकिन लौटीं नहीं।
परिवार ने जब संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल बंद आ रहा था। इसके बाद भाई ज्योतिंदर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस जांच शुरू की तो जीटीबी नगर में कनाडा में रहने वाला उसका प्रेमी सुखविंदर सिंह साथियों के साथ उसी की कार में पिस्तौल की बल पर अपहरण करते दिखा।
अब छह दिन मंगलवार को पुलिस को कुबा गांव के पास नीलों नहर से यशविंदर का शव मिला। करीब एक किलोमीटर दूर नहर से उसकी कार भी बरामद हुई, जिसमें खून के धब्बे मिले हैं। आशंका है कि यशविंदर की कार के अंदर ही गोली मारकर हत्या की गई है। एसएचओ लवीर सिंह के अनुसार यशविंदर कौर और सुखविंदर सिंह कई वर्षों से रिश्ते में थे।
खबरें और भी
परिवार का आरोप है कि सुखविंदर ने खुद को कुंवारा बताया था। जब उन्हें पता चला था कि वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं तो यशविंदर ने शादी से इनकार कर कर दिया। पुलिस के मुताबिक, करमजीत सिंह वारदात के समय सुखविंदर के साथ मौजूद था, जबकि पिता प्रीतम सिंह पर मदद करने के आरोप हैं। पुलिस ने अदालत में पेश कर दोनों क दो दिन के रिमांड पर लिया है।
कनाडा से सिर्फ हत्या करने आया था आरोपित
जांच में पता चला है कि प्रेमी सुखविंदर सिंह कनाडा से 29 अप्रैल को नेपाल के काठमांडू पहुंचा और वहां से भारत आया। इसके बाद से ही वह हत्या की योजना बनाता रहा है। 13 मई की रात वारदात को अंजाम देने के बाद वह उसी रात फरार हो गया। आरोपित पहले से ही कनाडा की वापसी की फ्लाइट की टिकटें बुक करवाई थीं।
एसीपी इंदरजीत सिंह ने कहा कि आरोपित के पास दो लाइसेंसी हथियार हैं। शक है कि हत्या भी लाइसेंसी हथियार से ही की गई है। पुलिस अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
पांच साल पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती
भाई ज्योतइंदर सिंह ने बताया कि मेरी बहन गायकी के साथ बुटीक चलाती थी। पांच साल पहले उसकी दोस्ती सुखविंदर सुक्खा के साथ इंस्टाग्राम पर हुई थी। कई बार वह उनके घर भी आता रहा। वह कनाडा में रहता था और वहां कंस्ट्रक्शन कंपनी चलाता है। उसने खुद को अविवाहित बताया था लेकिन बाद में पता चला कि वह शादीशुदा है। इसके बाद भी वह शादी करने का दबाव बना रहा था।
पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में उभरती गायिका थीं इंदर कौर
यशविंदर कौर उर्फ इंदर कौर लुधियाना के मुंडियां कलां इलाके की रहने वाली थीं। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में उभरती गायिका थी। इंटरनेटमीडिया और स्थानीय कार्यक्रमों के जरिये उसने अपनी अलग पहचान बना ली थी। यशविंदर 40 से ज्यादा पंजाबी गानें कर चुकी थी। कई पंजाबी फिल्मों में भी उसके गाने आए हैं।