विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाबी सिंगर विक्की तालीवान को हवा में गोलियां चलाना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने के बाद पंजाब पुलिस ने किया अरेस्ट

Published: Wed, 09 Sep 2026 11:40 AM (IST)

पंजाबी सिंगर विक्की तालीबान को सोशल मीडिया पर पिस्तौल से हवाई फायरिंग का वीडियो पोस्ट करना महंगा पड़ा, जिसके बाद खन्ना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

सिंगर विक्की तालीबान गिरफ्तार।

सिंगर विक्की तालीबान गिरफ्तार।

HighLights

  1. व्हाट्सअप स्टेटस पर पोस्ट किया था वीडियो

जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाबी सिंगर विक्की तालीबान उर्फ बिक्रमजीत सिंह को हथियारों का शौक भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर उनका पिस्तौल से फायरिंग करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया गया था।

खन्ना पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए पंजाबी सिंगर विक्की तालीबान को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, सिंगर ने खेतों में अपने एक दोस्त की लाइसेंसी पिस्तौल से हवा में फायरिंग की और उसका वीडियो बनाकर अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर पोस्ट किया।

पुलिस के संज्ञान में वीडियो आने के बाद मच्छीवाड़ा साहिब पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया।

जानकारी के अनुसार, विक्की टलीवान का हथियार से फायरिंग करते हुए एक वीडियो बनाया गया था, जिसमें वह खेतों में हवा में फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इसके बाद उन्होंने यह वीडियो अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर भी पोस्ट किया। जब पुलिस को इस बारे में जानकारी मिली तो खन्ना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और गांव बहलोलपुर निवासी विक्की तालीबान के खिलाफ मच्छीवाड़ा साहिब पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस की जांच में यह भी सामने आ रहा है कि फायरिंग बटाला (गुरदासपुर) में की गई थी, जबकि इसका वीडियो बाद में मच्छीवाड़ा साहिब के तहत गांव बहलोलपुर में मिला और व्हाट्सएप स्टेटस पर पोस्ट किया गया। पुलिस अब फायरिंग की जगह, वीडियो और हथियार से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- पंजाबी सिंगर एम्मी विर्क की हत्या की कोशिश, बदमाशों ने किए सात राउंड फायर; बुलेटप्रूफ गाड़ी ने बचाई जान