Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लुधियाना में लुटेरों के हौसलें बुलंद! ट्रेन पकड़ने जा रहे युवक से छीने रुपये और मोबाइल

    Updated: Sat, 28 Feb 2026 01:48 PM (IST)

    लुधियाना के ढंडारी रेलवे स्टेशन के पास जननायक एक्सप्रेस पकड़ने जा रहे खन्ना निवासी अली सलीम मोहम्मद को बाइक सवार तीन लुटेरों ने लूट लिया। बदमाशों ने उ ...और पढ़ें

    लुटेरों ने ट्रेन पकड़ने जा रहे युवक से छीने तीन हजार व मोबाइल।

    लुटेरों ने ट्रेन पकड़ने जा रहे युवक से छीने तीन हजार व मोबाइल।

    HighLights

    1. ढंडारी स्टेशन के पास ट्रेन यात्री से लूटपाट

    2. बाइक सवार तीन लुटेरों ने मोबाइल, नकदी छीनी

    3. स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की

    संवाद सू्त्र, लुधियाना। ढंडारी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए जा रहे खन्ना निवासी अली सलीम मोहम्मद को लुटेरों ने लूट लिया। पीड़ित जननायक एक्सप्रेस से मोतिहारी जाने के लिए स्टेशन पर आ रहा था।

    जैसे ही वह जीटी रोड पर टेंपो से उतरकर स्टेशन की ओर बढ़ा, बाइक सवार तीन अज्ञात लुटेरों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि बदमाशों ने उससे मोबाइल फोन और करीब तीन हजार रुपये नकद छीन लिए और मौके से फरार हो गए।

    वारदात इतनी तेजी से हुई कि पीड़ित को संभलने का मौका नहीं मिला। जब युवक ने शोर मचाया, तब तक आरोपी तेज रफ्तार बाइक से भाग चुके थे। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस क्षेत्र में लूट और स्नैचिंग की घटनाएं बढ़ रही हैं, और उन्होंने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।