विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab News: लुधियाना में दर्दनाक हादसा...मकान की छत गिरने से दो लोगों की मौत, तीन घायल; जर्जर हालत में था घर

By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
Published: Thu, 12 Oct 2023 08:43 AM (GMT+05:30)

लुधियाना से लगभग 20 किलोमीटर दूर दोराहा में एक मकान की छत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई ...और पढ़ें

लुधियाना के दरोहा में मकान की छत गिरने से दो लोगों की मौत
लुधियाना के दरोहा में मकान की छत गिरने से दो लोगों की मौत

HighLights

  1. लुधियाना के दरोहा में दर्दनाक हादसा
  2. मकान की छत गिरने से दो लोगों की मौत
  3. हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Ludhiana News: लुधियाना से लगभग 20 किलोमीटर दूर दोराहा में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई तो वहीं, तीन लोग घायल भी हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक , दोराहा में एक मकान की छत गिर गई। छत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को मलबे से निकाल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर है।

दो लोगों की मौत, तीन घायल

दोराहा के वार्ड 12 में हुए हादसे में 35 वर्षीय नरेष और 12 साल की राधिका की मौके पर मौत हो गई, जबकि 33 वर्षीय जिप्सी, 10 वर्षीय गोलू और पांच वर्षीय विक्की अस्पताल में उपचाराधीन हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, मकान पुराना हो गया था और हालत जर्जर थी, इसी वजह से सुबह के समय मकान की छत गिर गई और दो लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

यह भी पढ़ें- Firozpur: जेल में चल रहे नशा तस्‍करी का भंडाफोड़, पुलिस ने किया मह‍िला को गिरफ्तार; जानिए क्‍या है पूरा मामला

अन्य लोगों को घर से निकाला बाहर

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस उस इमारत के अन्य हिस्सों में रहने वाले लोगों को घर से बाहर निकाल दिया है। जिससे किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें- Punjab Weather: मौसम का बदलता दौर जारी, आज रहेगा आसमान साफ; पढ़ें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा तापमान?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।