Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एक सुबह, दो मौतें... लुधियाना के गांव मुनबरपुरा में पसरा मातम, नशे की ओवरडोज की आशंका

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 02:08 PM (IST)

    लुधियाना के मुनबरपुरा गांव में रविवार सुबह दो युवाओं की मौत हो गई। मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय स्तर पर नशे की ओवरडोज से मौत ...और पढ़ें

    शवों के पास विलाप करते हुए परिजन।

    शवों के पास विलाप करते हुए परिजन।

    HighLights

    1. लुधियाना के मुनबरपुरा गांव में दो युवाओं की मौत।

    2. मौत का कारण अज्ञात, नशे की ओवरडोज की आशंका।

    3. पूर्व विधायक एसआर कलेर ने सरकार को घेरा।

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना के जगराओं क्षेत्र में थाना सिधवांबेट के अधीन सतलुज दरिया के पास स्थित गांव मुनबरपुरा में रविवार सुबह दो युवाओं की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई। दोनों युवाओं की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। हालांकि स्थानीय स्तर पर दोनों की मौत नशे के कारण होने की चर्चा चल रही है।

    जानकारी के अनुसार मृतकों में एक की उम्र करीब 17 वर्ष थी। वह अपने घर के बाथरूम में मृत मिला। वहीं दूसरे मृतक की उम्र करीब 22 वर्ष बताई जा रही है। वह शादीशुदा था और उसके एक बच्चा भी है। उसका शव रविवार सुबह खेत में बने मोटर वाले कमरे में मिला। 

    यह भी पढ़ें- कनाडा में पंजाबी छात्रों का आवेदन खारिज होने पर बढ़ा संकट, सुखबीर बादल ने विदेश मंत्री से हस्तक्षेप की रखी मांग

    कारणों पर मौन प्रशासन

    दो युवाओं की एक ही दिन हुई मौत के बाद गांव में मातम का माहौल है। परिजन और ग्रामीण गहरे सदमे में हैं। हालांकि दोनों मौतों के कारणों को लेकर अभी तक किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। नशे के कारण मौत होने की बात सामने आ रही है, लेकिन प्रशासन की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

    यह भी पढ़ें- बटाला में पुलिस चौकी के बाहर आधी रात धमाके की गूंज, वायरल पोस्ट से बढ़ी सनसनी; दीवार की मरम्मत पर उठे सवाल

    परिवारों से मिलने पहुंचे पूर्व विधायक

    घटना की जानकारी मिलने के बाद शिरोमणि अकाली दल के पूर्व विधायक एसआर कलेर गांव मुनबरपुरा पहुंचे। उन्होंने दोनों परिवारों से मुलाकात कर दुख साझा किया और पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी।

    इस दौरान पूर्व विधायक एसआर कलेर ने कहा कि आंकड़ों का प्रचार करने के बजाय जमीनी स्तर पर बिगड़ते हालात पर ध्यान देने की जरूरत है। उनका आरोप था कि प्रदेश में नशे की स्थिति लगातार नियंत्रण से बाहर होती जा रही है और सरकार को इस दिशा में प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- हिमाचल के श्रीनयनादेवी मंदिर से लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं की गाड़ी खाई में गिरी, 6 लोग थे सवार