Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sidhu Moosewala हत्याकांड में आरोपित पवन बिश्नोई की जमानत याचिका खारिज, शूटरों को गाड़ी उपलब्ध कराने का आरोप

    By Jagran NewsEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Tue, 12 Sep 2023 07:31 PM (IST)

    सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में आरोपित पवन बिश्नोई को मानसा जिला अदालत से बड़ा झटका लगा है। सेशन कोर्ट ने पवन बिश्नोई की जमानत याचिका खारिज कर दी है। पव ...और पढ़ें

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में आरोपित पवन बिश्नोई की जमानत याचिका खारिज (फाइल फोटो)
    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में आरोपित पवन बिश्नोई की जमानत याचिका खारिज (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में आरोपित पवन बिश्नोई को कोर्ट से झटका
    2. मानसा जिला अदालत ने पवन बिश्नोई की जमानत याचिका खारीज की
    3. पवन बिश्नोई पर संगीन आरोप लगे हैं

    मानसा, जागरण संवाददाता। Sidhu Moosewala Murder Case सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपित पवन बिश्नोई की जमानत याचिका मानसा की सेशन कोर्ट ने खारिज कर दी। मंगलवार को आरोपित पवन कुमार बिश्नोई की मानसा की जिला एवं सेशन अदालत में तारीख थी। पवन कुमार बिश्नोई पर आरोप है कि उसने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपित शूटरों को बोलोरो गाड़ी उपलब्ध कराई थी।

    आरोपित बिश्नोई ने अपनी जमानत याचिका में खुद को निर्दोष बताया। उसका कहना था कि उसको मोगा के एसएसपी द्वारा इसमें फसाया गया है। पवन बिश्नोई ने कहा कि उसने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में किसी को भी गाड़ी उपलब्ध नहीं कराई थी।

    ये भी पढ़ें- आज भी दिलों पर राज कर रहे Sidhu Moosewala, इस एल्बम ने तोड़े सारे रिकॉर्ड; 90 करोड़ लोगों ने किया पसंद

    सरकारी पक्ष के वकील ने क्या कहा?

    पवन बिश्नोई (Pawan Bishnoi) की जमानत याचिका पर सरकारी पक्ष ने कहा कि यह बहुत ही घिनौना अपराध है। पवन बिश्नोई ने इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए गैंगस्टर गोल्डी बराड़ (Goldy Brar) और जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई (Gangster Lawrence Bishnoi) की मदद की है।

    सरकारी पक्ष के वकील ने कहा कि पवन बिश्नोई ने आरोपित शूटरों को गाड़ियां मुहैया कराकर एक बड़ा अपराध किया है। इसके चलते पवन को जमानत नहीं दी जा सकती। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला का कत्ल 29 मई, 2022 को हुआ था।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Sidhu Moosewala: 'इंसाफ न मिला तो सिद्धू के खून से...', पिता बलकौर सिंह का छलका दर्द; सरकार पर फूटा गुस्सा