Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आज भी दिलों पर राज कर रहे Sidhu Moosewala, इस एल्बम ने तोड़े सारे रिकॉर्ड; 90 करोड़ लोगों ने किया पसंद

    By Preeti GuptaEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Tue, 05 Sep 2023 04:49 PM (IST)

    Sidhu Moosewalas Moosetape पंजाब के मशूहर सिंगर सिद्धू मूसेवाला आज भी करोड़ों लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। साल 2021 में रीलीज हुई उनकी एल्बम ने ...और पढ़ें

    Sidhu Moosewala की इस एल्बम ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
    Sidhu Moosewala की इस एल्बम ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

    HighLights

    1. पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की एल्बम मूसटेप ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।
    2. 900 मिलियन लोगों ने पसंद की Moosetape एल्बम
    3. Moosetape एल्बम पूरे भारत में सबसे ज्यादा स्ट्रीम की जाने वाली एल्बम बनी है।
    4. मूसटेप एल्बम में कुल 32 गाने रिलीज किए गए हैं।

    मानसा, ऑनलाइन डेस्क। Sidhu Moosewala's 'Moosetape: पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) आज भी करोड़ों लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। उनके गाने आज भी हर किसी की जुबान पर हैं। उनके गानों को सुनकर आज भी लोगों का उत्साह हाई रहता है।

    29 मई 2022 को उनकी मृत्यु होने के बाद भी सिद्धू मूसेवाला के गानों ने लाखों-करोड़ों में कमाई की है। उनकी हर एल्बम को लाखों को लोगों ने पंसद किया है। भले ही अब सिद्धू मूसेवाला हमारे बीच में नहीं हैं, लेकिन उनकी एक एल्बम ने नया रिकॉर्ड बनाया है।

    900 मिलियन लोगों ने पसंद की Moosetape एलब्म

    म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Spotify ने साल 2022 में अपना Spotify Wrapped कैंपेन लॉन्च किया। जिसमें उन्होंने सर्वे किया कि साल 2021 में रिलीज हुई सिद्धू मूसेवाला की एल्बम पूरे भारत में सबसे ज्यादा स्ट्रीम की जाने वाली एल्बम बनी है।

    'मूसटेप' (Moosetape) ने Spotify पर कुल स्ट्रीम 900 मिलियन को पार कर लिया है। यह भारत में सबसे अधिक स्ट्रीम किए जाने वाले एल्बमों (Most Streamed Albums in India) में से एक है। वहीं, मूसटेप अब तक की सबसे अधिक स्ट्रीम की जाने वाली पंजाबी एल्बम बन गई है।

    खबरें और भी

    मूसेवाला ने हासिल किया आठवां स्थान

    Spotify Wrapped कैंपेन में अरजीत सिंह सबसे टॉप सिंगर थे। वहीं, टॉप 10 कि लिस्ट में सिद्धू मूसेवाला को 8वां स्थान मिला था और उनकी एल्बम सबसे ज्यादा स्ट्रीम किए जाने वाली एल्बम बनी थी। वहीं, AP.Dhillon को छठां स्थान मिला है।

    एल्बम में ये हैं फेमस गाने

    मूसटेप एल्बम में कुल 32 गाने रिलीज किए गए हैं और पूरी एल्बम पर कुल स्ट्रीम 900 मिलियन है। मूसटेप एल्बम में यह गाने हैं शामिल

    'हू इज मूसेवाला' बुक हुई लॉन्च

    हाल ही में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला पर एक लिखी गई एक नई किताब लॉन्च की गई है। इस किताब में सिद्धू की बॉयोग्राफी लिखी गई है। किताब का शीर्षक 'हू इज मूसेवाला' है। इस किताब को लेखक सुरजीत सिंह ने लिखा है।

    लेखक सुरजीत सिंह ने कहा कि सिद्धू को लगभग पूरा देश जानता है, लेकिन इस किताब के माध्‍यम से उसके असली रूप को जान पाएंगे। इस किताब में सिद्धू मूसेवाला की कहानी लिखी गई है, जिससे सरकारों को खतरा महसूस हुआ और जब उन्होंने ड्रग डीलरों, रंगदारी मांगने वालों और पूंजीपतियों से लड़ना शुरू किया तो उन्‍हें जान से मार दिया गया।

    CHORNI गाने को 42 मिलियन लोगों ने किया पसंद

    एक महीने पहले पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का नया गाना CHORNI लॉन्च हुआ है। जानकारी के मुताबिक, इस गाने को सिद्धू मूसेवाला आधा ही गा पाए थे और उसकी एडिटिंग बाकी थी। इस गाने की खास बात यह है कि इस गाने में सिद्धू मूसेवाला की कमी नहीं महसूस होगी।

    CHORNI गाने में सिद्धू मूसेवाला को एडिटिंग के जरिए दर्शाया गया है। 1 मिनट 24 सेकंड गाना पूरा होने के बाद इसे पंजाबी सिंगर नवकरन ने आवाज दी है। CHORNI गाने को 42 मिलियन लोगों ने पसंद किया है।

    29 मई साल 2022 में हुई थी मूसेवाला की हत्या

    सिद्धू मूसेवाला का जन्म पंजाब के मानसा जिले के मूसा गांव में हुआ था। वहीं, पिछले साल उनकी हत्या कर दी गई थी। 29 मई साल 2022 में मानसा के गांव जवाहर में बदमाशों ने उन्हें गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया था। हत्या के बाद सोशल मीडिया के जरिए मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिशनोई गैंग ने ली थी।