विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब: मनसा में बच्चों से भरी वैन रोडवेज बस से टकराई, 10 बच्चों समेत करीब 1 दर्जन जख्मी

Published: Mon, 14 Sep 2026 09:42 AM (IST)

मानसा के बरेटा में नेशनल हाईवे पर एक स्कूल वैन पीआरटीसी बस से टकरा गई, जिसमें 10 स्कूली बच्चे और ...और पढ़ें

अचानक ब्रेक लगने से बस के पीछे जा घुसी स्कूल वैन।

अचानक ब्रेक लगने से बस के पीछे जा घुसी स्कूल वैन।

HighLights

  1. नेशनल हाईवे पर स्कूल वैन और पीआरटीसी बस में भिड़ंत

  2. हादसे में 10 स्कूली बच्चे और वैन चालक गंभीर घायल

  3. बस चालक ने बाइक सवार को बचाने के लिए ब्रेक लगाए थे

जागरण संवाददाता, मनसा। जिले के कस्बा बरेटा के नेशनल हाईवे पर सुबह के समय एक निजी स्कूल वैन की पीआरटीसी बस से भिड़ंत होने से 10 स्कूली बच्चों सहित चालक को काफी गहरी चोटें लगी है।

जिनको ग्रामीणों द्वारा उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। हादसे के दौरान स्कूल वैन की कंडम हालत को लेकर परिजनों ने भी सवाल उठाए हैं। बरेटा पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गांव किशनगढ़ के एक निजी स्कूलों की वैन सुबह के समय बच्चों को लेकर स्कूल की ओर जा रही थी कि नेशनल हाईवे पर आगे जा रही पीआरटीसी के अचानक ब्रेक लगने से स्कूल वैन बस के पीछे जा धसी।

बस चालक सुखदेव सिंह ने बताया कि वे मानसा से जाखल की ओर जा रहा था कि बस के आगे अचानक एक बाइक सवार आ गया जिसको बचाने के लिए बस का ब्रेक लगाया गया और इस दौरान पीछे से आ रही स्कूल वैन बस से टकरा गई।

हादसे की सूचना मिलने के बाद पहुंचे ग्रामीणों की ओर से स्कूली बच्चों और वैन चालक को इलाज के लिए सिविल हॉस्पिटल दखल करवाया गया है। हादसे में वैन चालक की एक टांग टूटने के अलावा दो-तीन बच्चों को गहरी चोटें लगी है।

यह भी पढ़ें- मानसा में 32 लाख की जमीन खरीद फंसा खरीदार, दस्तावेज लेकर कब्जा लेने पहुंचा; वहां बना था पुलिस थाना