विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

परविंदर झोटा मामले में बनी SIT के साथ बैठक रही बेनतीजा, पत्नी बोली- संघर्ष कमेटी की सहमति पर होगा पोस्टमार्टम

Published: Wed, 21 Oct 2026 10:12 AM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2026 06:36 PM (IST)

परविंदर झोटा हत्याकांड मामले में केंद्रीय गृह मंत्री के आश्वासन के बाद CBI ने FIR दर्ज की है। शव का ...और पढ़ें

HighLights

  1. CBI ने परविंदर झोटा हत्याकांड में FIR दर्ज की।

  2. शव का पोस्टमार्टम चंडीगढ़ PGI में विशेषज्ञ करेंगे।

  3. निहंग सिंहों के विरोध से मानसा में माहौल गर्माया।

जागरण संवाददाता, मानसा। एंटी ड्रग टास्क फोर्स के नेता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा परिवार को आश्वासन दिए जाने के बाद, मंगलवार देर रात करीब बारह बजे CBI की टीम थाना सिटी-2 पहुंच गई। गृह मंत्री के दौरे के महज आठ घंटे के भीतर ही जांच एजेंसी के सक्रिय होने से मामले में तेजी आ गई है।

वहीं, CBI परविंदर सिंह झोटा के शव का पोस्टमार्टम पीजीआई में करवाना चाहती है। शव को चंडीगढ़ ले जाने के लिए जब टीम पहुंची तो वहां निहंग सिंह भी पहुंच गए। जिसके बाद माहौल गर्मा गया है। वहीं, परिवार भी मौके पर पहुंचा है। पत्नी ने साफ किया है कि जब तक कमेटी से सहमति नहीं बनती, परविंदर झोटा के शव का पोस्टमार्टम नहीं होगा।

मॉर्चुरी के बाहर मोर्चे पर बैठे निहंग सिंहों ने भी साफ कहा है कि परिवार के सदस्य की रजामंदी के बाद ही शव यहां ले लेकर जाया जाएगा। जिसके बाद भारी गिनती में पुलिस बल सिविल अस्पताल मॉर्चुरी के बाहर तैनात किया गया है।

देर शाम पंजाब सरकार की तरफ से बनाई गई कमेटी के साथ परिवार व संघर्ष कमेटी की बैठक हुई, जो बेनतीजा रही है। प्रशासन की ओर से अपनीत रियात ने बताया कि एक्शन कमेटी की ओर से रखी गई मांगों पर चर्चा के बाद उनको जानकर करवा दिया गया है। आने वाले दिनों में एक्शन कमेटी अपनी रिपोर्ट देगी।

mansa civil hospital

सिविल अस्पताल के बाहर तैनात पुलिसबल।

जानें बीते 24 घंटे में क्या-क्या हुआ:

  • दोपहर 12.40 बजे: निहंग सिहों ने विरोध किया शुरू। 
  • दोपहर 12.30 बजे: पोस्टमार्टम हाउस से शव चंडीगढ़ लेने की तैयारी शुरू। 
  • सुबह 11.30 बजे: CBI की टीम ने परिवार से की मुलाकात।
  • रात 12 बजे: CBI की टीम मानसा पहुंची।
  • 20 अक्टूबर: मंगलवार शाम अमित शाह तरीबन 4 बजे परिवार से मिले।

FIR

CBI द्वारा दर्ज FIR।

जानें CBI की FIR में क्या लिखा

पंजाब सरकार के गृह मामलों के विभाग ने 20 अक्टूबर 2026 की अधिसूचना के जरिए दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम, 1946 की धारा 6 के तहत जिला मानसा में 13 अक्टूबर 2026 को परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले (FIR नंबर 269, दिनांक 14 अक्टूबर 2026) की जांच के लिए CBI की शक्तियों और अधिकार क्षेत्र को पूरे पंजाब राज्य में विस्तारित करने की सहमति दे दी है।

इसके बाद, भारत सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने 21 अक्टूबर 2026 को अधिसूचना जारी कर इस मामले की जांच के लिए CBI का क्षेत्राधिकार पूरे पंजाब में बढ़ा दिया। इन दोनों अधिसूचनाओं के आधार पर, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई, एससीबी, चंडीगढ़) ने इस FIR को पुनः दर्ज कर औपचारिक रूप से जांच अपने हाथ में ले ली है।

परिवार से आधा घंटा हुआ बातचीत

CBI की टीम का नेतृत्व वरिष्ठ DIG कर रहे हैं। बुधवार को सीबीआई की टीम ने मृतक के परिवार से तकरीबन आधे घंटे तक मुलाकात की और उनके बयान लिए। जांच में फारेंसिक विशेषज्ञों, ड्रग कंट्रोलर्स और अन्य विशेषज्ञों को भी शामिल किया गया है। यह विशेषज्ञ घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्यों की जांच करेंगे, ताकि हत्या से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों का पता लगाया जा सके।

CBI ने चंडीगढ़ में इसे लेकर एक FIR भी दर्ज कर दी है। जिसके बाद पांच सदस्यों की विशेष CBI टीम ने मानसा में थाना सिटी-2 पहुंचकर परविंदर झोटा हत्याकांड से जुड़े तमाम महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए। इसके साथ ही, टीम ने मामले के जांच अधिकारी से लंबी पूछताछ की। CBI की टीम ने अश्विनी कुमार के हथियार लाइसेंस, मेडिकल लाइसेंस और अन्य जरूरी कागजातों की करीब डेढ़ घंटे तक बारीकी से जांच-पड़ताल की।

यह भी पढ़ें- अमित शाह का पंजाब दौरा: बोले- मुझे अपशब्द कहने से कुछ न हाेगा, नशा चरम पर है; कल मानसा पहुंचेगी CBI की टीम

mansa CBI

मानसा पहुंची सीबीआई की टीम दस्तावेज साथ ले जाते हुए।

मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगा मोस्टमार्टम

वहीं, दूसरी तरफ परविंदर सिंह झोटा के शव का पोस्टमार्टम करवाने की तैयारी शुरू हो गई है। शव को मानसा से चंडीगढ़ लेकर जाया जाएगा।पोस्टमार्टम चंडीगढ़ स्थित PGI में विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम द्वारा किया जाएगा। चंडीगढ़ में मजिस्ट्रेट की निगरानी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

13 अक्टूबर को झोटा की हत्या हुई थी और तब से उसके परिवार ने उसका अंतिम संस्कार नहीं किया। परिजन उसे न्याय दिलाने की मांग पर अड़े थे, इसलिए उन्होंने अब तक उसके शव का अंतिम संस्कार नहीं किया। हालांकि अब CBI जांच शुरू होने के बाद जल्द ही झोटे के शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। 

घटनास्थल का दौरा भी करेगी टीम

आज CBI की टीम परविंदर सिंह झोटा के पिता भीम सिंह के बयान दर्ज करेगी। इसके अलावा, टीम घटनास्थल का दौरा करेगी और आरोपी अश्विनी कुमार के संबंध में पूरी जानकारी जुटाएगी।

जांच के दौरान टीम यह भी पता लगाएगी कि घटना से ठीक पहले अश्विनी कुमार ने किन-किन लोगों को फोन किए थे। उनकी कॉल डिटेल खंगाली जाएगी। साथ ही, परविंदर सिंह झोटा द्वारा नशा बेचने वाले केमिस्टों के खिलाफ जुटाए गए पुख्ता सबूतों को भी सीबीआई अपने कब्जे में लेगी।

यह भी पढ़ें- परविंदर झोटा की हत्या की जांच करेगी CBI, मानसा पहुंचे अमित शाह ने किया एलान- 120 दिन में केस होगा हल

घायल लोगों से भी होगी पूछताछ

इस मामले की तह तक पहुंचने के लिए CBI टीम हमले के दौरान घायल हुए अन्य लोगों से भी पूछताछ कर सकती है। अमित शाह ने भरोसा दिलाया था कि CBI 120 दिन में पूरे मामले को हल कर देगी। फिलहाल, स्थानीय पुलिस और प्रशासन भी इस CBI जांच में पूरा सहयोग कर रहा है।

वहीं, डीएसपी पुष्पिंदर सिंह ने जानकारी दी कि मुकदमा नंबर 269 जो रजिस्टर किया गया था। परिवार ने CBI जांच की मांग रखी थी। जिसे मानते हुए सीएम भगवंत मान ने जांच CBI को सौंपी। इसी मामले में CBI की टीम यहां आई है।

यह भी पढ़ें- अमित शाह के पंजाब दौरे पर भड़के बलकौर सिंह, मानसा में बोले- राजनीति में आने का दिया था ऑफर, ठुकरा दिया

Mansa: CBI Registers FIR in Parvinder Jhota Murder Case