विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मानसा में परविंदर झोटा इंसाफ मोर्चे पर पुलिस का लाठीचार्ज, युवक की मौत को ओवरडोज बता शव के साथ हो रहा था प्रदर्शन

Published: Tue, 27 Oct 2026 06:56 PM (IST)

मानसा में जीतू की मौत को नशे की ओवरडोज बताकर परविंदर झोटा इंसाफ मोर्चे में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर शव कब्जे में ले लिया है।

परविंदर झोटा इंसाफ मोर्चा पर एक्शन लेते हुए पुलिस।

परविंदर झोटा इंसाफ मोर्चा पर एक्शन लेते हुए पुलिस।

HighLights

  1. मानसा में परविंदर झोटा मोर्चे पर पुलिस लाठीचार्ज।

  2. नशे की ओवरडोज से युवक की मौत पर प्रदर्शन।

  3. पुलिस ने शव कब्जे में लिया, बठिंडा में तनाव।

जागरण संवाददाता, मानसा। मानसा जिले में परविंदर सिंह झोटा संघर्ष कमेटी की तरफ से त्रिकोनी चौक पर लगाए गए धरने पर पंजाब पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया है। इस प्रदर्शन में आज मानसा के कोट धरमु पुलिस चौकी के अंतर्गत आते गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मारे गए युवक का शव लाया गया था। जिसके बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई थी।पुलिस ने स्थिति को देखते हुए शाम लाठीचार्ज कर दिया। 

इसके साथ ही प्रदर्शन को लीड कर रहे लक्खा सिधाना और भाना सिद्धू को भी डिटेन कर लिया गया है। दरअसल, मारे गए जीतू के परिजन इस मौत का कारण नशे की ओवरडोज बता रहे थे, लेकिन दूसरी तरफ पुलिस ने इसे हत्या करार दिया। इसी बात से गुस्साए परिवार और परविंदर झोटा इंसाफ मोर्चे के सदस्यों ने शव को पहले से चल रहे मोर्चे पर ले आए और प्रदर्शन शुरू कर दिया था। 

यह भी पढ़ें- मानसा में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, शव सड़क पर रख सिरसा-मानसा हाईवे किया जाम; परविंदर झोटा के पिता पहुंचे

mansa dead body

पुलिस की तरफ से कब्जे में लिया गया शव।

यह भी पढ़ें- कनाडा में गिरफ्तार गैंगस्टर अमृतपाल बाठ को भारत लाने की तैयारी, एजेंसियों ने तेज की कार्रवाई

पुलिस ने शव कब्जे में लिया

मिली जानकारी के अनुसार जहां पहले इस मोर्च पर लाठीचार्ज कर भीड़ का एक तरफ धकेला गया, वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने जीतू के शव के कब्जे में ले लिया है। इसके बाद बठिंडा में स्थिति एक बार फिर तनावपूर्ण हो गई है। 

परविंदर का नहीं हुआ पोस्टमार्टम

ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के दो सप्ताह बाद भी शव का न तो पोस्टमार्टम हुआ है और न ही अंतिम संस्कार हो पाया है। 13 अक्टूबर को हुई हत्या के बाद से ही परिवार और समर्थक शहर के तिकोनी चौक पर धरना दे रहे थे। उनकी मांग थी कि सीएम भगवंत मान और डीजीपी पंजाब इस्तीफा दें। इसके अलावा 11 और मांगें थी, जिन्हें सरकार मान चुकी थी। अंत में एक और मांग एसएसपी वैभव चौधरी का इस्तीफा भी इस मांग में जोड़ दिया गया।

 बीते दिन ही सीएम भगवंत मान ने पटियाला में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान साफ कर दिया था कि परविंदर झोटा के परिवार की हर जायज मांग को मान लिया गया है। उसके शव का पोस्टमार्टम करवाना परिवार की अपनी मर्जी है।

यह भी पढ़ें- टैक्सी में डेढ़ करोड़ का चिट्टा लेकर पंजाब से शिमला पहुंचा शातिर, हिमाचल पुलिस की स्पेशल टीम ने की कार्रवाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।