मानसा के दरियापुर खुर्द में खूनी वारदात, पुरानी रंजिश के चलते तेजधार हथियारों से युवक की हत्या
मानसा के दरियापुर खुर्द में राजदीप सिंह की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई, जिसका कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। ...और पढ़ें

घटनास्थल पर जांच करते डीएसपी सिकंदर सिंह चीमा (फोटो: जागरण)
जागरण संवाददाता, मानसा। जिले के गांव दरियापुर खुर्द बासी एक नौजवान की अल सुबह तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई, हत्या का कारण गांव में हुई एक नौजवान की मौत को लेकर पैदा हुई रंजिश बताया गया है
सूचना मिलते ही डीएसपी सिकंदर सिंह चीमा और थाना इंचार्ज कमलजीत सिंह ने पुलिस पार्टी समेत घटनास्थल पर पहुंच कर सबूत जुटाए गए। जानकारी के अनुसार गांव दरियापुर खुर्द वासी राजदीप सिंह पुत्र हरबंस सिंह सब्जी मंडी में आढ़ती के पास बतौर मुंशी काम करता था।
वह बुधवार की सुबह जब मैं अपनी बाइक पर सब्जी मंडी के लिए निकला तो करीब 05 बजे कुलाना फाटक और दरियापुर खुर्द सड़क के बीच बने मोड पर उसकी तेज धार हथियार से हत्या कर दी गई।
आरोपितो द्वारा राजदीप सिंह के सिर को बुरी तरह से कुचल दिया, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया, मृतक राजदीप सिंह दो बच्चों का पिता था।