Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पहले दबाया अपने ही तीन बच्चों का गला फिर कर ली खुदकुशी, मानसा में आर्थिक तंगी से परेशान विधवा का खौफनाक कदम

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 10:14 PM (IST)

    मानसा में एक विधवा महिला संदीप कौर ने आर्थिक तंगी के चलते अपने तीन बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ...और पढ़ें

    महिला द्वारा अपने तीन बच्चों की हत्या के बाद खुद को लगाया फंदा (प्रतीकात्मक फोटो)

    महिला द्वारा अपने तीन बच्चों की हत्या के बाद खुद को लगाया फंदा (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. मानसा में महिला ने तीन बच्चों की हत्या की।

    2. आर्थिक तंगी के कारण खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या की।

    3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

    जागरण संवाददाता, मानसा। शहर के वार्ड नंबर 3 के गुरुद्वारा इच्छापूर्वक के पास एक किराए के मकान में अपने बच्चों के साथ रहने वाली एक विधवा महिला संदीप कौर (36) ने अपने तीन बच्चों का गला घोटते खुद भी फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली गई।

    घटना का उसे समय पता चला जब शाम को इस महिला का कोई रिश्तेदार उनके घर पर पहुंचा। बताया जा रहा है कि संदीप कौर की ओर से अपनी 12 और 8 साल की बेटी और डेढ़ साल के बेटे की गला घोटते हत्या करने के बाद खुद को फंदा लगा लिया गया।

    पुलिस की शुरुआती जांच में खुदकुशी का कारण आर्थिक तंगी माना जा रहा है। संदीप कौर के पति की पहले मौत हो चुकी है और वह अपने बच्चों के साथ किराए के मकान पर रहती थी

    घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सिटी-2 की पुलिस ने इन लाशों को भी कब्जे में लेने के बाद सिविल अस्पताल पहुंचाया सिविल अस्पताल के डॉक्टर सात्विक जिंदल ने बताया कि उनके पास पहुंचने वाले तीन बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो चुकी थी

    थाना सिटी टू के इंचार्ज कुलवंत सिंह ने बताया कि बच्चों को करने के बाद एक महिला द्वारा खुदकुशी की गई है जिसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

    खबरें और भी