Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत, मानसा में पत्नी की गला रेतकर हत्या की; वारदात के बाद घर छोड़ फरार हुआ पति

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 11:30 AM (GMT+05:30)

    मानसा जिले के एक गांव में 26 वर्षीय महिला की कथित तौर पर उसके पति ने गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में ले ...और पढ़ें

    ये AI जनरेटेड इमेज है।

    ये AI जनरेटेड इमेज है।

    जागरण संवाददाता, मानसा। मानसा जिले के गांव ठुठिया वाली में शनिवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव में 26 वर्षीय विवाहिता की कथित तौर पर उसके पति ने तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और मामले की जांच शुरू कर दी।

    मृतका की पहचान 26 वर्षीय सिमरजीत कौर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला की हत्या का आरोप उसके पति सचप्रीत सिंह पर है। बताया जा रहा है कि दोनों ने कुछ समय पहले प्रेम विवाह किया था। हालांकि, हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

    घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार वारदात देर रात हुई। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की।

    यह भी पढ़ें- पटियाला में नशे का विरोध पड़ा भारी, युवक पर हथियारों से हमला, कार्रवाई न होने पर थाने के बाहर प्रदर्शन

    शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    सिविल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अर्शदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि महिला की मौत गला रेतने के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम किए जाने के बाद मौत के कारणों और वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों की विस्तृत जानकारी सामने आएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा होगी।

    खबरें और भी

    पुलिस चौकी प्रभारी मक्खन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। पुलिस परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।

    यह भी पढ़ें- पंजाब निकाय चुनावों पर सियासत, भाजपा पहुंची राज्यपाल के दरबार; प्रक्रिया पर जताई आपत्ति

    पुलिस ने पति की तलाश में की छापेमारी

    उन्होंने बताया कि आरोपित पति घटना के बाद से फरार है और उसकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

    फिलहाल पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या कारण रहे। जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी।

    यह भी पढ़ें- गुरदासपुर में रावी दरिया का अस्थायी पुल हटने से बढ़ी मुसीबत, पलटी यात्रियों से भरी नाव; कम पानी से टला हादसा