Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मोगा पुलिस की बड़ी सफलता, थाना सदर ग्रेनेड हमले के मामले में 17 आरोपियों को दबोचा

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 03:33 PM (GMT+05:30)

    मोगा पुलिस ने थाना सदर पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

    थाना सदर ग्रेनेड हमले के मामले में 17 आरोपियों को दबोचा (फोटो: जागरण)

    थाना सदर ग्रेनेड हमले के मामले में 17 आरोपियों को दबोचा (फोटो: जागरण)

    HighLights

    1. मोगा थाना सदर पर ग्रेनेड हमले में 17 आरोपी गिरफ्तार।

    2. विदेश में बैठे मास्टरमाइंड की साजिश का हुआ पर्दाफाश।

    3. फिरोजपुर-जम्मू ट्रेन में आईईडी विस्फोट की योजना विफल की।

    राज कुमार राजू, मोगा। डी.जी.पी पंजाब पुलिस द्वारा गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान गैंगस्टरों पर वार के तहत मोगा पुलिस ने थाना सदर मोगा परिसर में हुए लो-इंटेंसिटी ग्रेनेड हमले के मामले का पदार्फाश करते हुए 17 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया मोटरसाइकिल, 9 एम.एम ग्लॉक पिस्टल, मैगजीन तथा एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आई.ई.डी) भी बरामद किया है। आरोपितों की मंशा फिरोजपुर-जम्मू ट्रेन में आईईडी विस्फोट की थी

    इस संबंधी जानकारी देते हुए फरीदकोट रेंज की आई.जी नीलांबरी जगदाले ने बताया कि 8 जुलाई को तड़के करीब 3:15 बजे अज्ञात व्यक्तियों ने थाना सदर मोगा की इमारत के अंदर लो-इंटेंसिटी ग्रेनेड फेंककर हमला किया था। इस संबंध में थाना सदर मोगा में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

    आई.जी ने बताया कि उनके दिशा-निदेर्शों तथा एस.एस.पी सरताज सिंह चहल की निगरानी में एस.पी (डी) बाल कृष्ण सिंगला, डी.एस.पी (डी) गुरप्रीत सिंह, डी.एस.पी सिटी जतिंदर सिंह गिल, सी.आई.ए स्टाफ प्रभारी दलजीत सिंह तथा थाना सदर के प्रभारी हरविंदर सिंह के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीमें गठित की गईं।

    तकनीकी जांच और खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने इस मामले को सुलझाने में सफलता हासिल की। आई.जी. ने कहा कि पुलिस की जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपितों गगन उर्फ काली निवासी ढेरू जिला फिरोजपुर, राजेश उर्फ खन्ना निवासी लाल कुड़ती कैंट फिरोजपुर और शुभम उर्फ भिंदर निवासी कोतवाल जिला फिरोजपुर को गिरफ्तार किया।

    खबरें और भी

    पूछताछ के दौरान इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद किया गया। आई.जी.ने कहा कि पुलिस की आगे की जांच में खुलासा हुआ कि इस साजिश के पीछे विदेश में बैठे इकबाल उर्फ रवि धालीवाल पुत्र माना सिंह निवासी सीया पाड़ी जिला फिरोजपुर, कुलजीत कौर निवासी तलवंडी नपाला जिला फिरोजपुर भी शामिल हैं, जो विदेश में अपने साथियों लाजर उर्फ अमन निवासी सीया पाड़ी जिला फिरोजपुर व प्रवीण कौर निवासी सीया पाड़ी जिला फिरोजपुर से मिला हुआ है।

    इसके अलावा जांच दौरान यह भी खुलासा हुआ कि इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की स्वर्ण पुत्र सुखचैन सिंह निवासी कोतवाल जिला फिरोजपुर, गोविंद पुत्र अवर निवासी कोतवाल जिला फिरोजपुर, सागर पुत्र जोन निवासी फिरोजपुर कैंट, लवप्रीत पुत्र तरसेम सिंह निवासी ढेरू फिरोजपुर, सुखविंदर कौर पत्नी विजय सिंह निवासी शेरखां जिला फिरोजपुर, रूठ पुत्री राज सिंह निवासी तलवंडी नेपाला जिला फिरोजपुर, राज पुत्र फकीर निवासी तलवंडी नेपाला फिरोजपुर, जोन निवासी फिरोजपुर कैंट, सरबजीत निवासी कोतवाल जिला फिरोजपुर, गुरप्रीत सिंह उर्फ गुरी सिंह निवासी गांव इज्जतवाला, राहुल निवासी गांव इज्जतवाला जिला मोगा, करणदीप सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी इज्जतवाला जिला मोगा ने सहायता की थीं तथा लाजर उर्फ अमन निवासी सीया पाड़ी जिला फिरोजपुर व प्रवीण कौर निवासी सियापाड़ी जिला फिरोजपुर, विदेश में बैठे इकबाल सिंह उर्फ रवि के साथ मिलकर पंजाब में वारदातें करवाने के लिए उससे व्यक्ति जोड़ने का काम करे हैं, जिन पर भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस), विस्फोटक पदार्थ अधिनियम तथा गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यू.एपी.ए) की विभिन्न धाराएं दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आारोपियों को आज मानयोग अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया गया।

    जिनसे गहन ता से पूछताछ करके और बड़े सुराग होने की संभावना है। इस मौके पर एस.एस.पी. सरताज सिंह चाहल, एस.पी.डी. बाल कृष्ण सिंगला, डी.एस.पी (डी) गुरप्रीत सिंह, डी.एस.पी सिटी जतिंदर सिंह गिल, सी.आई.ए स्टाफ प्रभारी दलजीत सिंह तथा थाना सदर के प्रभारी हरविंदर सिंह मौजूद थे।