पंजाब: मोगा में घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में कार्रवाई, पुलिस ने 4 आरोपियों पर दर्ज किया केस
मोगा के दल्लूवाला गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर घर में घुसकर हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों के ...और पढ़ें

घर में घुसकर मारपीट करके घायल करने के मामले में चार पर केस दर्ज।
HighLights
मोगा के दल्लूवाला गांव में घर में घुसकर हमला।
पुरानी रंजिश के चलते बूटा सिंह को किया घायल।
समालसर पुलिस ने चार आरोपियों पर केस दर्ज किया।
संवाद सहयोगी, मोगा। पंजाब के मोगा जिले के गांव दल्लूवाला में रंजिश के चलते घर में घुसकर व्यक्ति पर बुरी तरह मारपीट करके घायल करने के आरोप में थाना समालसर की पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया है।
एएसआई राजेश कुमार ने कहा कि बूटा सिंह निवासी गांव दल्लूवाला ने पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में कहा कि वह अपने अपने घर में बैठकर अपनी पत्नी के साथ बातचीत कर रहा था कि इस दौरान तेजधार हथियारों से लैस होकर आए नरदीप सिंह , अरमानदीप सिंह , लखवीर सिंह व बचित्र सिंह निवासी गांव दल्लूवाला ने रंजिश के चलते उस पर हमला करके घायल कर दिया।
जब उसकी पत्नी बचाव करने समेत शोर मचाया तो आरोपित मौके से हथियारों सहित फरार हो गए।उसको पत्नी ने इलाज के लिए अस्पताल दाखिल करवाया। एएसआई राजेश कुमार ने कहा कि पुलिस द्वारा मामले की जांच के बाद उक्त सभी आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।