Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मोगा में AAP को झटका, पूर्व मेयर बलजीत सिंह चानी कांग्रेस में शामिल हुए, मालविका ने करवाई पार्टी जॉइन

    Updated: Wed, 13 May 2026 03:10 PM (IST)

    मोगा नगर निगम के पूर्व मेयर बलजीत सिंह चानी कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस ने उन्हें वार्ड नंबर आठ का प्रभारी नियुक्त किया। उनके शामिल होने से मोग ...और पढ़ें

    पूर्व मेयर चानी को कांग्रेस जॉइन करवाते हुए मालविका सूद।

    पूर्व मेयर चानी को कांग्रेस जॉइन करवाते हुए मालविका सूद।

    HighLights

    1. मोगा के पूर्व मेयर बलजीत चानी कांग्रेस में शामिल हुए।

    2. मालविका सूद ने कार्यक्रम में उनका पार्टी में स्वागत किया।

    3. कांग्रेस को मोगा क्षेत्र में राजनीतिक लाभ की उम्मीद है।

    राज कुमार राजू, मोगा। मोगा की राजनीति में बुधवार को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला, जब मोगा नगर निगम के पूर्व मेयर बलजीत सिंह चानी कांग्रेस में शामिल हो गए। विधानसभा क्षेत्र प्रभारी मालविका सूद ने वार्ड नंबर आठ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनका पार्टी में स्वागत किया और कांग्रेस परिवार का हिस्सा बनने पर बधाई दी।

    कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ रहा है और बलजीत सिंह चानी जैसे प्रभावशाली चेहरे के जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    जानकारी के अनुसार बलजीत सिंह चानी पहले आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए थे और मोगा नगर निगम के मेयर पद पर भी रह चुके हैं। हालांकि बाद में एक विवाद के चलते उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

    यह भी पढ़ें- अमृतसर 532 किलो हेरोइन मामले का मुख्य आरोपी शेरा अरेस्ट, पुर्तगाल से पकड़ भारत लौटी NIA

    वीडियो वायरल के बाद दिया था इस्तीफा

    बताया जाता है कि विदेश अफीम भेजने से जुड़े एक मामले को सुलझाने के दौरान पैसों के लेन-देन का कथित वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक हलचल बढ़ गई थी। हालांकि उस समय चानी ने खुद को निर्दोष बताते हुए सभी आरोपों से इनकार किया था।

    कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बलजीत सिंह चानी लंबे समय से समाज सेवा के कार्यों से जुड़े रहे हैं और इलाके में उनकी अच्छी पहचान है। पार्टी को उम्मीद है कि उनके आने से मोगा क्षेत्र में कांग्रेस को राजनीतिक लाभ मिलेगा।

    खबरें और भी

    इस मौके पर कांग्रेस की ओर से बलजीत सिंह चानी को वार्ड नंबर आठ का प्रभारी भी नियुक्त किया गया। पार्टी नेताओं ने कहा कि उन्हें संगठन को मजबूत करने और लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    यह भी पढ़ें- यमुना जल को लेकर नया विवाद, पंजाब ने मांगा हिस्सा तो दिल्ली ने अपने हिस्से पर कटौती से किया इनकार

    मालविका ने लोगों के साथ खड़े रहने का किया वादा

    मालविका सूद ने कहा कि पंजाब के लोग अब समझ चुके हैं कि कांग्रेस ही हमेशा लोगों के साथ खड़ी रही है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में कांग्रेस और अधिक मजबूती के साथ लोगों के बीच काम करेगी।

    कार्यक्रम में बहादुर सिंह गिल, जरनैल सिंह, गोगी दौधारिया, बलजिंदर सिंह फिंदी, मेहर सिंह रामा, चरणजीत सिंह तथा ओबीसी प्रकोष्ठ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरिंदर सिंह बावा समेत कई नेता मौजूद रहे। 

    यह भी पढ़ें- भारत भागने से पहले दबोचा गया पंजाबी डेविल्स गिरोह का सरगना, मशीन गन-विस्फोटक बरामद; अमेरिकी अदालत ने भेजा जेल