Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब के मोगा में घर में घुसकर बाप बेटे पर किया हमला, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

    Updated: Mon, 08 Jun 2026 04:03 PM (GMT+05:30)

    पंजाब के मोगा जिले के थाना समालसर के अंतर्गत गांव दल्लूवाला में घर में घुसकर बाप-बेटे पर हमला करके बुरी तरह घायल करने वाले 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज ...और पढ़ें

    घर में घुसकर बाप बेटे पर किया हमला केस दर्ज।

    घर में घुसकर बाप बेटे पर किया हमला केस दर्ज।

    संवाद सहयोगी, मोगा। थाना समालसर के अंतर्गत गांव दल्लूवाला में घर में घुसकर बाप-बेटे पर हमला करके बुरी तरह घायल करने वाले 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

    थाना समालसर की सहायक थानेदार मनप्रीत कौर ने कहा कि मंजीत सिंह पुत्र बूटा सिंह निवासी गांव दल्लूवाला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि पुरानी रंजिश के चलते सेवक सिंह, लवप्रीत सिंह उर्फ लब्ब, मिंटू सिंह, रिंपल सिंह निवासी गांव जय सिंह वाला, सागर सिंह, रमजीत कौर, सिमरनप्रीत कौर निवासी बाघापुराना, गुरजंट सिंह, सुखा सिंह निवासी गांव दल्लूवाला ने अपने 8 अन्य साथियों के साथ मिलकर उनके घर में दाखिल होकर उसकी व उसके पिता के साथ बुरी तरह मारपीट की।

    उसको इलाज के लिए सरकारी अस्पताल बाघापुराना में दाखिल करवाया गया, जहां से उसको मोगा के सिविल अस्पताल में रेफर दिया गया जहां से उसको गुरु गोबिंदसिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया।

    जांच अधिकारी सहायक थानेदार मनप्रीत कौर ने कहा कि पुलिस द्वारा मामले की प्रारंभिक जांच के बाद मंजीत सिंह की शिकायत पर उक्त सभी लोगों के थाना समालसर में केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।