Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब के मोगा में रास्ता मांगने पर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 07:17 PM (IST)

    मोगा के दोधर सरकी गांव में रास्ता मांगने पर एक 60 वर्षीय व्यक्ति को गोली मार दी गई, जिसकी इलाज से पहले ही मौत हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ...और पढ़ें

    रास्ता मांगने पर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या । फाइल फोटो

    रास्ता मांगने पर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या । फाइल फोटो

    HighLights

    1. मोगा के दोधर सरकी गांव में हुई घटना।

    2. रास्ता मांगने पर 60 वर्षीय व्यक्ति की हत्या।

    3. पुलिस ने जांच शुरू की, परिवार ने मांगा न्याय।

    संवाद सहयोगी, मोगा। थाना बधनी कलां के अधीन आने वाले गांव दोधर सरकी में वीरवार को दोपहर बाद सैलून पर कटिंग करवाने जा रहे व्यक्ति को रास्ता मांगने की बात पर गोली मार दी, जिसकी इलाज से पहले मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौका पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

    वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचा दिया गया है 60 निर्मल सिंह पुत्र ज्योंन सिंह निवासी दोधर सरकी के बेटे हरदीप सिंह ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है उसका पिता वीरवार को दोपहर बाद सेलून पर कटिंग करवाने के लिए जा रहा था कि रास्ते में एक बस चालक से गांव का ही रहने वाला एक युवक बहसबाजी कर रहा था।

    जब उसके पिता ने रास्ता मांगा तो उक्त युवक ने उसके पिता पर दो फायर कर दिए एक फायर उसके पिता की पीठ पर लगा जिसके कारण उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको इलाज के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में लाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात स्टाफ ने उसको मृत घोषित कर दिया। उधर दूसरी ओर परिवार ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाते हुए आरोपित पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।